Tuesday, October 20, 2026
Homeराज्यबिहारकेनरा बैंक ने मेधावी छात्राओं को दी प्रोत्साहन राशि: बेगूसराय के...

केनरा बैंक ने मेधावी छात्राओं को दी प्रोत्साहन राशि: बेगूसराय के उत्क्रमित मध्य विद्यालय की स्मृति और अंशु को मिले 3-3 हजार रुपये – Begusarai News




बेगूसराय सदर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बरैठ की दो छात्राओं को शुक्रवार को सम्मानित किया गया। केनरा बैंक की बेगूसराय मुख्य शाखा ने उन्हें अच्छी पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन राशि दी। बैंक प्रबंधन ने सातवीं कक्षा की स्मृति कुमारी और छठी कक्षा की अंशु कुमारी को तीन-तीन हजार रुपये दिए। यह राशि उनके बेहतर शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए दी गई। विद्यालय में हुए एक कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों ने छात्राओं को यह राशि सौंपी। प्रोत्साहन राशि मिलने से दोनों छात्राएं काफी खुश थीं। बैंक हर साल विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से इस तरह की मदद देता है। इस मौके पर केनरा बैंक की मुख्य शाखा के मुख्य प्रबंधक मुकेश कुमार, प्रेम प्रकाश कुमार, राजन कुमार और प्रधानाध्यापक राजीव कुमार सहित बैंक के अन्य कर्मचारी मौजूद थे। प्रधानाध्यापक ने बैंक के इस काम की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को मिलने वाला यह प्रोत्साहन उन्हें आगे और अच्छा करने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने दोनों छात्राओं को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। शिक्षकों और अभिभावकों ने भी छात्राओं का उत्साह बढ़ाया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments