Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यबिहारकैमूर स्तंभ के पास बाइक सवार युवक पर फायरिंग: बाएं हाथ...

कैमूर स्तंभ के पास बाइक सवार युवक पर फायरिंग: बाएं हाथ में फंसी गोली; वाराणसी रेफर, दोस्त को बस स्टैंड छोड़कर लौट रहा था – Kaimur News


कैमूर के भभुआ शहर में मंगलवार सुबह आठ बजे युवक को गोली मार दी गई। कैमूर स्तंभ के पास अपाचे बाइक पर सवार दो युवकों ने यह वारदात की। घायल युवक अभिषेक कुमार अपने दोस्त रोशन के साथ बाइक से लौट रहा था।

.

अभिषेक और रोशन ने बताया कि वे एक दोस्त को अखिलेशपुर बस स्टैंड पर छोड़कर वापस आ रहे थे। इसी दौरान कैमूर स्तंभ के पास रॉकी नाम का युवक अपने साथी के साथ अपाचे बाइक पर आया। रॉकी ने अभिषेक पर गोली चला दी, जो उसके बाएं हाथ में लगी।

युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

बाएं हाथ में फंसी गोली

घायल अभिषेक को तुरंत सदर अस्पताल भभुआ ले जाया गया। डॉक्टर साहिल राज ने बताया कि गोली अभी भी हाथ में फंसी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। भभुआ थाने के एसआई आलोक कुमार ने बताया कि मामला आपसी विवाद का है। घायल की स्थिति खतरे से बाहर है। आरोपी की पहचान कर ली गई है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments