Wednesday, May 27, 2026
Homeराज्यबिहारकोंच में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत: मृतका की मां...

कोंच में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत: मृतका की मां ने ससुराल पक्ष पर हत्या कर शव गायब करने का आरोप लगाया – Gaya News




कोंच थाना क्षेत्र के देवरा गांव में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या कर शव छिपाने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर मृतका की मां ने कोंच थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। 11 माह पहले हुई थी शादी मृतका की पहचान 22 वर्षीय प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है, जो स्वर्गीय सुनील कुमार की पुत्री थीं। उनकी शादी करीब 11 माह पूर्व जहानाबाद जिले के तेतरपुर निवासी परिवार से कोंच थाना क्षेत्र के देवरा गांव निवासी सचिन कुमार, पिता उमेश यादव के साथ हुई थी। “पति समेत कई लोगों ने मिलकर की हत्या” मृतका की मां मंजू देवी ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या पति सहित परिवार के चार-पांच लोगों ने मिलकर की है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि घटना के बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को गायब कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मायके पक्ष में कोहराम मच गया और परिजन न्याय की मांग को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस कर रही मामले की जांच कोंच थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि मृतका की मां द्वारा आवेदन प्राप्त हुआ है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आवेदन में लगाए गए आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। स्थानीय लोग मामले को लेकर स्तब्ध हैं, वहीं पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments