कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते सुबह से शाम तक कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। इन इलाकों में की जाएगी बिजली कटौती सुबह 8 बजे से 10 बजे तक: नई धान मंडी, मोटर मार्केट, परिवहन क्षेत्र, आरटीओ कार्यालय, छत्रपुरा, पॉलिटेक्निक एवं आईटीआई कॉलेज, पोस्ट ऑफिस रोड, मोटर मार्केट, एयरपोर्ट के सामने, कमल ऑटो के पास, लायंस क्लब, महालक्ष्मी पेट्रोल पंप के पास, आकाश टॉकीज, भारत प्लाजा होटल, महालक्ष्मी अपार्टमेंट और गुमानपुरा पुलिस स्टेशन के आसपास के इलाकों में 2 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। शाम 4 बजे से 6 बजे तक: डडवाडा, नेहरू नगर, हरिजन बस्ती संजय नगर, लायंस क्लब, लाल कोठी, सब्जी मंडी बाजार, मस्जिद गली, माचिस फैक्ट्री, मानसिंह फार्म, भगत सिंह कॉलोनी, गणपति टावर, गोपाल मिल कॉलोनी, तेल घर, भीमगंजमंडी थाने के पीछे, जेपी कॉलोनी, शिव मंदिर के पास 2 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।
Source link

