Tuesday, June 2, 2026
Homeराज्यराजस्तानकोटा में सूने मकान में घुसे चोर, CCTV: 65 हजार नगदी,लेपटॉप,...

कोटा में सूने मकान में घुसे चोर, CCTV: 65 हजार नगदी,लेपटॉप, 35 ग्राम सोने के जेवर चुराए, सरिया मौके पर छोड़ गए – Kota News




कोटा शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है। अब कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में बदमाशों ने सूने मकान में सेंघ लगाई है। बदमाश ताला तोड़कर घर में घुसे। घर से 65 हजार नगदी, एक लैपटॉप, 35 ग्राम सोने की जेवर लेकर फरार हो गए। घटना सोमवार रात 8 बजे की है। घटना के वक्त पीड़ित परिवार अपने रिश्तेदार यहां बीमार की कुशलक्षेम पूछने गया था। साढ़े तीन घंटे बाद वापस लौटा तो चोरी का पता लगा। पीड़ित ने चोरी की शिकायत कुन्हाड़ी थाना पुलिस को दी है। सीसीटीवी में घर में घुसते दिखे दो बदमाश महेंद्र नगर बालिता रोड कुन्हाड़ी निवासी राजेश कुमार ने बताया कि वो निजी बैंक में काम करते है। सोमवार दोपहर साढ़े 4 बजे परिवार सहित साडू के घर गए थे। वहां से रात 8 बजे वापस घर लौटे। देखा तो मकान का ताला टूटा पड़ा था। पत्नी का पर्स गेट के पास पड़ा था। कमरे में सारा सामान इधर उधर बिखरा था। अलमारी खुली हुई थी। घर में रखी 65 हजार की नगदी, लेपटॉप, 35 ग्राम सोने के गहने गायब थे। घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज देखे। जिसमें दो बदमाश नजर आए। बदमाशों ने चोरी से पहले रैकी की। फिर मकान में घुसे। बदमाश 20 मिनट में चोरी करके फरार हो गए। बदमाशों ने सरिए से मकान का ताला तोड़ा था। जाते समय बदमाश सरिया मौके पर ही छोड़ गए। चोरी की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल का मौका मुआयना किया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments