Wednesday, August 12, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशकोर्ट से लौट रहे बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी: उन्नाव में जिला...

कोर्ट से लौट रहे बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी: उन्नाव में जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, घर वालों ने संदिग्ध बताया – Unnao News




उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार शाम को जमीन संबंधी मुकदमे की तारीख से लौटते समय उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। युवक की पहचान साहपुर तोदा मजरा मुंशीखेड़ा गांव निवासी रमेश पुत्र स्व. उजागर के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, रमेश मंगलवार को जमीन संबंधी मुकदमे की तारीख के लिए कोर्ट गए थे। शाम को घर लौटते समय रास्ते में अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद रमेश ने दम तोड़ दिया। बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। रमेश की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों ने उनकी मौत को संदिग्ध बताया है। हालांकि, मौत की स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। परिजन जमीन के मुकदमे से लौटने के दौरान हुई इस मौत को लेकर कई सवाल उठा रहे हैं, लेकिन फिलहाल किसी पर सीधा आरोप नहीं लगाया है। रमेश मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी के साथ दो बेटियां और दो बेटे हैं। उनकी अचानक मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments