Wednesday, June 25, 2025
Homeराज्यउत्तरप्रदेशकौशांबी में बारिश से गिरा कच्चा मकान: मलबे में दबे दंपति,...

कौशांबी में बारिश से गिरा कच्चा मकान: मलबे में दबे दंपति, महिला की मौत; पति गंभीर घायल – Kaushambi News


पंकज केसरवानी | कौशांबी2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कौशांबी के पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। रामाधीन का पुरवा में सुबह करीब 10:30 बजे बारिश की सीलन से एक कच्चा मकान अचानक ढह गया। मकान के मलबे में दंपति दब गए।

मलबे में दबी 52 वर्षीय शुमिया देवी की मौके पर ही मौत हो गई। उनके पति इंद्रलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को मलबे से बाहर निकाला।

पुलिस ने मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मलबे से परिवार को निकाला।

पुलिस ने मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मलबे से परिवार को निकाला।

घायल इंद्रलाल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शुमिया देवी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी तहसील प्रशासन को भी दी गई है। उल्लेखनीय है कि पिछले 3-4 दिनों से क्षेत्र में रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही थी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments