Wednesday, January 14, 2026
Homeराज्यराजस्तानक्रिकेट खेल रहे बच्चे के गले में चुभा सरिया: बंद घर...

क्रिकेट खेल रहे बच्चे के गले में चुभा सरिया: बंद घर से गेंद लाते समय गेट पर लगे नुकीले सरिए से हुआ हादसा – Churu News



चूरू में क्रिकेट खेलते समय एक 12 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। बंद घर में गई गेंद को वापस लाते समय उसके गले में लोहे का सरिया चुभ गया। घायल बच्चे को तुरंत डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया।

.

यह घटना तब हुई जब 12 वर्षीय आवेश अपने दोस्तों के साथ गली में क्रिकेट खेल रहा था। खेल के दौरान गेंद एक बंद घर में चली गई। आवेश गेंद लेने के लिए घर के गेट के ऊपर से अंदर गया।

लहूलुहान हालत में पहुंचाया अस्पताल उसने पहले गेंद को घर के बाहर फेंक दिया और फिर खुद गेट के ऊपर से बाहर आने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान गेट पर लगा एक नुकीला लोहे का सरिया उसके गले में चुभ गया। इससे आवेश के गले में गहरा घाव हो गया और खून बहने लगा।

परिवार के सदस्य उसे लहूलुहान हालत में डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले गए। इमरजेंसी स्टाफ ने तुरंत ईएनटी डॉक्टर को सूचना दी। डॉक्टर ने मौके पर पहुंचकर घायल आवेश का तत्काल इलाज किया। फिलहाल, बालक की हालत सामान्य और खतरे से बाहर बताई जा रही है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments