Creamy Mushroom बनाने के लिए जरूरी सामग्री:
ताजे मशरूम – 200 ग्राम (स्लाइस में कटे हुए)
बटर – 2 टेबलस्पून
ऑलिव ऑयल – 1 टेबलस्पून
लहसुन – 4-5 कलियां (बारीक कटी हुई)
प्याज – 1 (बारीक कटा हुआ)
क्रीम (फ्रेश क्रीम या अमूल क्रीम) – 100 ml
दूध – 1/2 कप
काली मिर्च पाउडर – 1/2 टीस्पून
मिक्स हर्ब्स (ऑरेगैनो, थाइम, आदि) – 1 टीस्पून
नमक – स्वादानुसार
चीज़ (ऑप्शनल) – थोड़ी सी ऊपर से ग्रेट करने के लिए
धनिया पत्ता या पार्सले – गार्निश के लिए
1. मशरूम की तैयारी:
सबसे पहले मशरूम को अच्छे से धोकर स्लाइस में काट लें. ध्यान रहे कि मशरूम को बहुत देर तक पानी में न भिगोएं, क्योंकि यह पहले से ही पानी सोख लेता है और पकाते वक्त गीला हो जाता है.
अब एक पैन में बटर और ऑलिव ऑयल गर्म करें. इसमें सबसे पहले कटा हुआ लहसुन डालें और हल्का गोल्डन होने तक भूनें. फिर इसमें प्याज डालें और ट्रांसलूसेंट (पारदर्शी) होने तक पकाएं.
3. मशरूम को डालें:
अब कटे हुए मशरूम डालें और मीडियम आंच पर 5-7 मिनट तक भूनें जब तक कि वे हल्के ब्राउन न हो जाएं और सारा पानी सूख जाए.
अब इसमें दूध डालें और 1 मिनट तक पकाएं. इसके बाद फ्रेश क्रीम डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. इसमें नमक, काली मिर्च और मिक्स हर्ब्स भी डालें.
5. गाढ़ा होने दें:
अब इस मिश्रण को 3-4 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं जब तक कि ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी न हो जाए. चाहें तो इसमें थोड़ा-सा चीज़ भी ऊपर से डाल सकते हैं जिससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाएगा.
तैयार क्रीमी मशरूम को गार्निश करें हरा धनिया या पार्सले से और गरमागरम परोसें.
बच्चों को क्यों पसंद आएगी ये रेसिपी?
बच्चों को क्रीमी टेक्सचर और हल्के फ्लेवर वाली चीजें बहुत पसंद होती हैं. इस डिश में कड़वापन नहीं होता, न ही ज्यादा मसाले होते हैं. इसमें मौजूद क्रीम और बटर इसे इतना स्मूद बनाते हैं कि बच्चे बिना नाक-मुंह बनाए मजे से खा लेते हैं. इसे ब्रेड, पराठा, गार्लिक ब्रेड या राइस के साथ परोसा जा सकता है. तो अगली बार कुछ खास बनाना हो या बच्चों को हेल्दी और टेस्टी खाना खिलाना हो, तो जरूर ट्राई करें ये क्रीमी मशरूम रेसिपी. यकीन मानिए, एक बार खा लिया तो हर हफ्ते डिमांड आने लगेगी!

