Monday, August 3, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशक्षत्रिय समाज ने मनाया महावीरों का जन्मोत्सव: ललितपुर में महाराणा प्रताप,...

क्षत्रिय समाज ने मनाया महावीरों का जन्मोत्सव: ललितपुर में महाराणा प्रताप, छत्रसाल और पृथ्वीराज चौहान को किया याद – Lalitpur News


कुंदन पाल | ललितपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

क्षत्रिय समाज ने महावीरों का जन्मोत्सव मनाया।

ललितपुर में क्षत्रिय समाज के संगठनों ने महाराणा प्रताप, महाराज छत्रसाल और पृथ्वीराज चौहान का जन्मोत्सव मनाया। कार्यक्रम में शशिभूषण सिंह बुन्देला मुख्य अतिथि रहे। सोवरन सिंह बुन्देला विशिष्ट अतिथि और दरयाव सिंह परमार ने अध्यक्षता की।

तीनों महावीरों का जन्म हिंदी मास के ज्येष्ठ मास की तृतीया को हुआ था। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान राम के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद महाराणा प्रताप, छत्रसाल, पृथ्वीराज चौहान और ललितपुर के क्षत्रिय समाज के स्तंभ सुजान सिंह बुन्देला के चित्रों पर माल्यार्पण किया गया।

मुख्य अतिथि शशि राजा बुन्देला ने कहा कि महाराणा प्रताप का शौर्य विश्व विख्यात है। उन्होंने कभी अपनी संप्रभुता से समझौता नहीं किया। दरयाव सिंह परमार ने बताया कि छत्रसाल बुन्देला का ननिहाल ललितपुर के दैलवारा गांव में था।

राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जेके सिंह तोमर ने क्षत्रिय पूर्वजों के इतिहास का जिक्र किया। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सम्राट सिंह ने आगामी पंचायत चुनावों में क्षत्रिय समाज की एकजुटता पर जोर दिया।

कार्यक्रम में भूपेंद्र सिंह तोमर, पुष्पेंद्र सिंह बुन्देला, राजेंद्र सिंह परमार, भगत राजा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन भगवत सिंह बैस ने किया और अजय प्रताप सिंह तोमर ने आभार व्यक्त किया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments