Tuesday, June 2, 2026
Homeराज्यदिल्लीखबर हटके-10 साल से बारिश का पीछा कर रहा वेदरमैन: सूअर...

खबर हटके-10 साल से बारिश का पीछा कर रहा वेदरमैन: सूअर जैसा दिखने वाला मेंढक मिला; पत्नी के प्यार में बनवा डाला ताजमहल


  • Hindi News
  • National
  • Khabar Hatke Trending Facts; Pig Like Frog Species | Burhanpur 4 BHK Taj Mahal

6 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में एक भारतीय 10 साल से बारिश के पीछे रेगिस्तान में कई किलोमीटर चल रहा है। वहीं मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक शख्स ने पत्नी के प्यार में ताजमहल जैसा घर बनवाया है।

ऐसी ही कुछ रोचक खबरें जो बीते दिन दुनिया में चर्चा में रहीं। आइए जानते हैं…

1. बारिश के लिए मौसम के अनुमान देखकर बादलों के पीछे भागा शख्स

केरल के मुहम्मद सज्जाद पिछले 10 साल से UAE में रह रहे हैं। सज्जाद ने केरल के मानसून की याद में UAE में बारिश का पीछा करने का एक अनोखा शौक पाला है। वो सैटेलाइट इमेज, मौसम डेटा और हाई-टेक तरीकों से रेगिस्तान में बारिश वाले संभावित ठिकानों का पता लगाते हैं, फिर बारिश वाली जगह पर जाते हैं।

उनके साथ UAE में कई और भारतीय हैं, जिन्हें रेगिस्तान में भारत के मानसून की याद आती है। इसके लिए सज्जाद 100 गाड़ियों का काफिला लेकर बारिश का पीछा करते हुए रेगिस्तान में घूम रहे हैं। यात्रा के दौरान सज्जाद हर हफ्ते इंस्टाग्राम पर UAE का मौसम अपडेट देते हैं।

UAE में साल भर में औसतन सिर्फ 50-100 मिलीमीटर बारिश होती है, जबकि गर्मियों में यह पांच मिलीमीटर से भी कम होती है। UAE में ज्यादातर आबादी तटीय इलाकों में रहती है। इसलिए बारिश देखने के लिए लोगों को रेगिस्तान के अंदरूनी हिस्सों में जाना पड़ता है।

2. पत्नी के प्यार में शाहजहां की तरह बनवाया ताजमहल

करीब 400 साल बाद भारत में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के याद में एक बार फिर ताजमहल बनवा दिया। मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में बिजनेसमैन आनंद प्रकाश चौकसे ने पत्नी से प्यार जताने के लिए आगरा के ताजमहल की तरह ही एक शानदार घर बनवाया है।

यह 4-BHK घर है, जो पूरी तरह से मकराना मार्बल से बना है और असली ताजमहल की साइज का लगभग एक-तिहाई है। आनंद ने इस घर को 50 एकड़ के क्षेत्र में करीब 2 करोड़ रुपए खर्च कर बनवाया है। हाल ही में इस घर का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

इस घर में चार बेडरूम, एक मेडिटेशन रूम, एक लाइब्रेरी और डिजाइनर फ्लोरिंग के साथ सेंसर बेस्ड दरवाजे हैं, जो इस घर को मॉडर्न फील देते हैं।

3. वैज्ञानिकों की नई खोज- भारत में मिला सूअर जैसा दिखने वाला मेंढक

हाल ही में वैज्ञानिकों ने भारत के साउथ-वेस्ट इंडिया में मेंढक की एक नई प्रजाति खोजी है। यह मेंढक दिखने में बिल्कुल सूअर जैसा लगता है। इसका नाम ‘भूपति का बैंगनी मेंढक’ रखा गया है। इसका नाम एम्फीबियंस पर स्टडी करने वाले डॉ. सुब्रमण्यम भूपति पर रखा गया है। साइंटिस्ट भूपति का निधन 2014 में हुआ था।

मेंढक की खासियत:

  • यह मेंढक बैंगनी रंग का है, जो पूरा जीवन जमीन के अंदर रहता है।
  • जमीन के अंदर से बांसुरी जैसी जीभ का उपयोग करके कीड़े-मकोड़ों को खाता है।
  • दूसरे मेंढकों की तरह तीन पल्स वाली आवाज के बजाय चार पल्स वाली आवाज निकालता है।
  • मानसून के समय भारी बारिश में मेटिंग करता है।

तो ये थी आज की कुछ रोचक खबरें, कल फिर मिलेंगे कुछ और दिलचस्प और हटकर खबरों के साथ…

———————

यह खबर भी पढ़ें…

खबर हटके- रेल-हवाई हादसों में 7 बार जिंदा बचा शख्स:फिर ₹5 करोड़ की लॉटरी जीती; चोरों ने ₹53 करोड़ की टॉयलेट सीट चुराई

क्रोएशिया का एक शख्स फ्लाइट, ट्रेन और बस हादसे में 7 बार मौत को चकमा देकर जिंदा बच गया। और इसके बाद एक लॉटरी में ₹5 करोड़ भी जीत गया। वहीं ब्रिटेन में एक चोर ने ₹53 करोड़ की टॉयलेट सीट ही चोरी कर ली। पूरी खबर पढ़ें…

खबर हटके- कार को भगवान मानकर, छत पर चढ़ाया: महिला ने धागों से लिखी रामायण-भागवत और राष्ट्रगान; लगातार 36 घंटे खेलता रहा गोल्फ, टूटा रिकॉर्ड

कर्नाटक के मैकेनिक को अपनी कार से ऐसा प्यार हुआ कि उसने अपनी मारुति 800 कार तीसरे मंजिल पर रख पूजा की। वहीं असम की एक महिला ने धागों से रामायण-भागवत और राष्ट्रगान लिख डाला। उधर न्यूयॉर्क में एक शख्स 36 घंटे तक गोल्फ खेलकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments