खमनोर सीएचसी को बनाया जाएगा आयुष्मान मॉडल सीएचसी 206.60 लाख की लागत से होगा विकास।
नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र के खमनोर में सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र को अब आयुष्मान माॅडल सीएचसी के रूप में विकसित किया जाएंगा। नाथद्वारा विधायक विश्व राज सिंह मेवाड़ के प्रयासों से अब सीएचसी पर 206.60 खर्च होेंगे।
.
जिसमें से 136 लाख सांसद एवं विधायक कोष से उपलब्ध कराए जाएंगे व शेष 70.60 लाख राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के माध्यम से व्यय किए जाएंगे।
राज्य सरकार द्वारा प्रदेष की 41 सीएचसी को आयुष्मान मॉडल सीएचसी में परिवर्तित करने का निर्णय लिया गया है, जिनमें से राजसमंद जिले से खमनोर का चयन किया गया है।
आयुष्मान मॉडल में आम सीएचसी की तुलना में कहीं अधिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यहाँ मरीजों के लिए अब 1,323 प्रकार की निशुल्क दवाइयाँ उपलब्ध रहेगी, जबकि सामान्य सीएचसी में केवल 790 दवाइयाँ उपलब्ध होती हैं। इसके अतिरिक्त, रोगियों को 56 प्रकार की जांच सुविधाएं भी मिलेंगी।
इस मॉडल केंद्र में जनरल मेडिसिन, सर्जरी, स्त्री रोग, बाल रोग, दंत चिकित्सा और आयुष के विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे। मॉडर्न उपकरण, बेहतर भवन सुविधाएं, डिजिटल रिकॉर्डिंग और व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं इस केंद्र की विशेषताएं रहेगी।