Friday, April 10, 2026
Homeलाइफस्टाइलखाने के वक्त मोबाइल चलाना पड़ सकता है सेहत पर भारी, बढ़...

खाने के वक्त मोबाइल चलाना पड़ सकता है सेहत पर भारी, बढ़ सकता है ब्लड शुगर और वजन


आजकल की लाइफस्टाइल में खाना खाते वक्त फोन चलाना आम बात हो गई है. कई लोग यह नहीं समझ बाते लेकिन आपकी यह आदत आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकती है. एक्सपर्ट के अनुसार खाते समय फाेन चलाने से न केवल ध्यान भटकता है बल्कि यह ब्लड शुगर और वजन को बढ़ाने की भी बड़ी वजह बन सकता है.

मोबाइल में बिजी रहने से खाने की मात्रा का नहीं रहता पता

खाना खाते समय मोबाइल पर बिजी रहने से लोग अपने खाने की मात्रा और पोषण पर ध्यान नहीं देते हैं. ऐसा करने से लोग अक्सर पोसेस्ड या फिर कम पौष्टिक खाना खा लेते हैं जिससे यह हमारे शरीर में ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकता है. वहीं बार बार ऐसा होने से इंसुलिन रेसिस्टेंस का खतरा भी बढ़ जाता है. यह आगे चलकर टाइप 2 डायबिटीज जैसी बीमारियों में बदल सकता है. इसे लेकर एक्सपर्ट भी मानते हैं कि जब लोग खाने में पूरी तरह ध्यान देकर खाना नहीं खाते हैं तो वह अपने शरीर में भूख के संकेतों को अनदेखा करते हैं जिससे ओवरईटिंग होने लगती है और वजन बढ़ने लगता है. इस तरह से वजन बढ़ना मेटाबॉलिक हेल्थ के लिए खतरनाक हो सकता है .

खाने की मात्रा और प्रकार ब्लड शुगर लेवल को करते हैं प्रभावित

खाने का प्रकार और उसकी मात्रा सीधे तौर पर ब्लड शुगर लेवल को प्रभावित करते हैं. खाने में मौजूद कार्बोहाइड्रेट, खासकर प्रोसेस्ट और रिफाइंड जैसे सफेद ब्रेड, पास्ता, शक्कर वाले ड्रिंक तेजी से पचते हैं और ब्लड शुगर को भी तेजी से बढ़ाते हैं.

रोटी दाल की तुलना में कोल्ड ड्रिंक जैसे फूड से तेजी से बढ़ता शुगर

लिक्विड रूप में लिए गए कर्बोहाइड्रेट जैसे कोल्ड ड्रिंक ठोस खाने जैसे रोटी या दाल की तुलना में शरीर में तेजी से शुगर में बदलते हैं. वहीं फाइबर युक्त खाना जैसे साबुत अनाज और हरी सब्जियां ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं क्योंकि ये धीरे धीरे पचते हैं.

मांइडफुल ईटिंग से ब्लड शुगर और बढ़ते वजन को रोक सकते हैं

ध्यानलगाकर खाना खाना ऐक ऐसी आदत है जिसमें व्यक्ति अपने खाने के हर एक बाइट पर ध्यान देता है जैसे वह क्या खा रहा है कितना खा रहा है और कब पेट भर गया है. यह आदतें ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करती है. साथ ही नियमित रूप से व्यायाम करने से ब्लड शुगर को एनर्जी के रूप में इस्तेमाल करवाता है जिससे शरीर की कोशिकाएं इंसुलिन के प्रति ज्यादा संवेदनशील होती है. इसका मतलब होता है कि शुगर आसानी से सेल्स में पहुंचती है और यह ब्लड में जमा नहीं होती है.

ये भी पढ़े पीरियड्स का गंदा खून शरीर में रुकना कितना खतरनाक? जानें क्या है इसका इलाज



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments