पटना के दीघा थाना क्षेत्र के मीनार घाट पर शुक्रवार को एक कार बेकाबू होकर गंगा में चली गई। कार में पति-पत्नी सवार थे। दोनों नई कार लेकर मीनार घाट पहुंचे थे। घाट पर पहुंचने के बाद पति ने ब्रेक के बाद एक्सीलेटर दबा दिया, जिससे कार सीधे गंगा नदी में घुस
.
नाविकों ने डूबती कार को देखकर तुरंत दंपती को बचाने का प्रयास किया, काफी कोशिश के बाद लगभग 45 मिनट में नाविकों ने दोनों का रेस्क्यू कर लिया। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।
नीचे कुछ तस्वीरें देखें…
ब्रेक की जगह कार की एक्सीलेटर दब गई, जिससे कार बेकाबू होकर सीधे गंगा में चली गई।

कार धीरे-धीरे गंगा में समा रही थी और अंदर बैठे दंपती चिल्ला रहे थे।

कार को गंगा में समाता देख आस-पास मौजूद नाविकों ने दंपती का रेस्क्यू किया।
ब्रेक लेने के बजाय एक्सलेटर पर रख दिया पैर
चश्मदीदों के मुताबिक, कार में पति पत्नी सवार थे। नई कार थी। शाम के वक्त दोनों गंगा घाट पर आए थे। ब्रेक लेने के बजाय आदित्य प्रकाश ने एक्सलेटर पर पैर रख दिया। जिसके बाद कार सीधे घाट को क्रॉस करते हुए गंगा में समा गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद आस पास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।
पुलिस पति-पत्नी से पूछताछ कर रही
दीघा के थानेदार संतोष सिंह ने बताया, ‘कार नहीं निकल पाई है। उसे भी निकालने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस दोनों से पूछताछ करके ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर कैसे गाड़ी गंगा में समा गई। इसके पीछे की वजह क्या थी।
घाट पर नाव चालक राहुल और अंशु की वाहवाही हो रही है। इन्हीं दोनों ने सबसे पहले कार को डूबते हुए देखा और बिना देर किए रेस्क्यू के लिए डूबते कार के पास पहुंचे थे।
————————–
ये खबर भी पढ़ें…
पटना में गंगा में बहती लड़की का रेस्क्यू, VIDEO:गांधी सेतु पर सेल्फी ले रही थी, 15 फीट ऊंचाई से गिरी, कॉन्स्टेबल एग्जाम देने आई थी

पटना में सेल्फी लेने के दौरान 24 साल की नीतू गांधी सेतु में गिर गई। वो करीब 15 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरी। पानी में गिरते ही लड़की चिल्लाने लगी। गायघाट में ड्यूटी पर तैनात SSB जवानों की नजर नीतू पर पड़ी तो सब इंस्पेक्टर अजीत कुमार जडेजा के नेतृत्व में 8 जवान तुरंत बोट लेकर उसे बचाने निकले। नीतू गंगा के तेज बहाव में बहती जा रही थी। पूरी खबर पढ़ें…