Monday, July 20, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशगंगा में नहाने गए किशोर-युवक की डूबने से मौत: ईद पर...

गंगा में नहाने गए किशोर-युवक की डूबने से मौत: ईद पर चंडीगढ़ से गांव आए थे, घंटों चले तलाशी अभियान के बाद मिले शव – Bijnor News




बिजनौर के मंडावर थाना क्षेत्र में बालावाली गंगा पुल के पास बुधवार दोपहर गंगा में नहाने गए एक किशोर और एक युवक की डूबने से मौत हो गई। काफी देर तक चले तलाशी अभियान के बाद दोनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। मृतकों की पहचान गांव गोपालपुर भरूका निवासी 16 वर्षीय दिलशाद पुत्र फानूस और 18 वर्षीय शहबाज पुत्र साहिद के रूप में हुई है। ये दोनों अपने कुछ साथियों के साथ बुधवार दोपहर बाद गंगा में स्नान करने गए थे। नहाने के दौरान दिलशाद और शहबाज गहरे पानी में उतर गए और डूबने लगे। उनके साथ मौजूद अन्य युवकों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी की अधिक गहराई के कारण वे सफल नहीं हो सके और दोनों गंगा में समा गए।
घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। पुलिस गोताखोरों के साथ घटनास्थल पर पहुंची और डूबे हुए किशोर व युवक की तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद पहले शहबाज का शव बरामद हुआ। परिजन उसे उत्तराखंड के रायसी स्थित एक चिकित्सक के पास ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके कुछ देर बाद चले अभियान के दौरान दिलशाद का शव भी गंगा से बरामद कर लिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि दिलशाद और शहबाज दोनों चंडीगढ़ में फर्नीचर बनाने का काम करते थे। वे ईद के अवसर पर अपने गांव आए हुए थे। गांव के युवक अक्सर गंगा में नहाने जाते हैं, और ये दोनों भी ग्रामीणों के साथ ही नहाने गए थे। इस संबंध में मंडावर थाना प्रभारी संजय कुमार ने जानकारी दी कि गंगा में डूबे किशोर और युवक के शव बरामद कर लिए गए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया जारी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments