Last Updated:
इस मौसम में बाजार में अरबी काफी मिल रही है. इसे कई लोग खाना पसंद करते हैं, तो कई लोगों को ये जरा भी पसंद नहीे आती है. लेकिन आप इसको दिये गए तरीके से बनाएंगे तो आप इसको खाकर खुद देग रह जाएंगे. इसका स्वाद बहुत ही…और पढ़ें

अरबी की सूखी सब्जी रेसिपी, इस मौसम में बाजार में अरबी काफी मिल रही है. इसे कई लोग खाना पसंद करते हैं, तो कई लोगों को ये जरा भी पसंद नहीे आती है. लेकिन आप इसको दिये गए तरीके से बनाएंगे तो आप इसको खाकर खुद देग रह जाएंगे. इसका स्वाद बहुत ही टेस्टी होता है. तो चलिए जान लेते हैं इसको बनाने की रेसिपी. जो बहुत स्वादिष्ट और घर में आसानी से बन जाती है.
अरबी की सूखी सब्जी रेसिपी
सामग्री:
- सबसे पहले अरबी के टुकड़ों को अच्छी तरह धोकर, थोड़ा नमक डालकर उबाल लें ताकि अरबी नरम हो जाए. उबालने के बाद पानी छान लें.
- एक कड़ाही में तेल गरम करें। उसमें राई डालें, जब वह चटकने लगे तो हींग डालें.
- अब इसमें उबली हुई अरबी डालें और अच्छी तरह से चलाएं.
- हल्दी, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिलाएं.
- धीमी आंच पर ढककर 8-10 मिनट तक पकाएं, बीच-बीच में चलाते रहें ताकि सब्जी तली न लगे.
- जब अरबी पूरी तरह से मसालों के साथ अच्छी तरह पक जाए और सूखी दिखने लगे, तो गैस बंद कर दें.
- ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं.
गरमागरम अरबी की सूखी सब्जी रोटी या पराठे के साथ परोसें.
अगर आप चाहें तो इसमें हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट भी डाल सकते हैं स्वाद बढ़ाने के लिए.

