Thursday, June 4, 2026
Homeराज्यबिहारगयाजी के फल्गु नदी में अचानक आई बाढ़: डेढ़ साल का...

गयाजी के फल्गु नदी में अचानक आई बाढ़: डेढ़ साल का बच्चा लापता, 20 लोगों को सुरक्षित बचाया; रस्सी के सहारे ऊपर खींचा – Gaya News



गयाजी में बीते 2 दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। जिससे फल्गु नदी का जलस्तर बढ़ गया है। देर रात करीब 3 बजे के आसपास नदी में पानी का बहाव इतना तेज हुआ कि सिक्सलेन पुल के नीचे पिलर के पास सो रहे 21 लोग बाढ़ में फंस गए। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की ह

.

पानी अचानक बढ़ा तो लोग चीखने-चिल्लाने लगे। चीख सुनकर आसपास के मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद SDRF और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। जान की परवाह किए बिना नदी के उफनते तेज बहाव के बीच फंसे लोगों को बचाया। कुछ को रस्सी फेंक कर पुल के ऊपर से खींचा गया।

20 लोगों को सुरक्षित बचाया

कुछ युवकों ने फल्गु नदी की बाढ़ में उतरकर निकाला। 20 लोगों को सुरक्षित बचा लिया, लेकिन डेढ़ साल का बच्चा मिराज पानी के तेज बहाव में बह गया। जिसकी तलाश की जा रही है।

करीब 4 बजे से शुरू रेस्क्यू सुबह साढ़े 7 बजे तक चलता रहा। बाढ़ में फंसने वाले सभी लोग खानाबदोश हैं। चार दिन पहले फल्गु किनारे डेरा जमाया था।

बच्चे की तलाश जारी

स्थानीय युवक संतोष कुमार ने बताया कि देर रात सूचना मिली कि फल्गु पुल के नीचे कुछ लोग सो रहे हैं। जब हम पहुंचे तो देखा कि वे पानी के बीच फंसे हैं। फिर मोहल्ले के कई लोग पहुंचे और हमने मिलकर सभी को निकाला। बाढ़ में कई जानवर भी बह गए हैं। प्रशासन अब लापता बच्चे की खोज में जुटा है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments