Monday, July 28, 2025
Homeराज्यबिहारगयाजी में मनाया गया सावन महोत्सव: पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य की...

गयाजी में मनाया गया सावन महोत्सव: पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य की हुई प्रस्तुति, सैकड़ों महिलाओं ने लिया भाग – Gaya News


गया शहर के धर्मसभा भवन में रविवार को तैलिक साहू समाज की ओर से सावन महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य के बीच पूरा माहौल हरियाली और उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। सभी महिलाओं ने एक-दूसरे

.

कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा और सांस्कृतिक प्रस्तुति से हुई। समाज की महिलाओं ने सबसे पहले पारंपरिक लोकगीतों से महोत्सव का शुभारंभ किया। महिलाओं ने सावन के गीतों पर जमकर ठुमके लगाए। बच्चों ने भी नृत्य व समूह गीतों से सबका मन मोह लिया।

तैलिक साहू सभा की प्रदेश महिला अध्यक्ष ने कहा कि गयाजी की पुण्य भूमि पर यह महोत्सव सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, समाज को जोड़ने की एक कोशिश है। जब समाज एकजुट होगा, तभी देश आगे बढ़ेगा। इस काम मे समाज की महिलाएं हर सम्भव योगदान दे रही हैं।

कार्यक्रम में शामिल महिलाएं।

सावन महोत्सव पूरे बिहार में मनाया जा रहा

उन्होंने बताया कि सावन महोत्सव पूरे बिहार में महिला इकाइयों की ओर से मनाया जा रहा है। इसके जरिए महिलाओं को मंच, सम्मान और सामाजिक भागीदारी मिल रही है। ताकि वे आगे बढ़ सकें।

जिला अध्यक्ष अजय साव और महिला जिला अध्यक्ष पुष्पा गुप्ता ने बताया कि गया जिले के सभी 24 प्रखंडों से महिलाएं, बच्चे और युवा इस कार्यक्रम में शामिल हुए। समाज की एकता और संस्कृति को संजोने के लिए यह प्रयास लगातार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सावन हरियाली और सकारात्मकता का प्रतीक है। इसी सोच के साथ तैलिक समाज यह संदेश देना चाहता है कि हमारा समाज हरा-भरा हो, हमारा देश हरा-भरा हो।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments