गयाजी में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए। नेशनल हाइवे को करीब 2 घंटे तक जाम रखा। इस दौरान दोनों लेन में वाहनों की लंबी कतारें लग गई। घटना शेरघाटी थाना क्षेत
.
मृतक की पहचान डोभी प्रखंड के लेमबोगड़ा गांव निवासी वीरेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र नीतीश कुमार सिंह(28) के तौर पर हुई है। मामा पप्पू सिन्हा ने बताया कि नीतीश घर से खाना लेकर मौसी के घर चंडी स्थान जा रहा था। रास्ते में अचानक एक अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
मौके पर जुटी लोगों की भीड़।
डायल-112 पर लापरवाही का आरोप
परिजन और ग्रामीण सबसे ज्यादा नाराज डायल-112 की टीम पर हैं। आरोप है कि टीम के सदस्य घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित एक होटल में आराम से चाय पी रहे थे। अगर समय पर टीम एक्टिव होती और नीतीश को तुरंत अस्पताल ले जाती, तो शायद उसकी जान बच सकती थी। लोगों ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए जोरदार विरोध किया।
जाम की सूचना मिलते ही शेरघाटी पुलिस मौके पर पहुंची। हंगामा बढ़ने पर अनुमंडल पुलिस अधिकारी एएसपी शैलेंद्र सिंह और थानाध्यक्ष मोहन कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया और न्याय का आश्वासन दिया। काफी देर की मशक्कत और बातचीत के बाद जाम हटाया गया और यातायात बहाल कराया गया।
पुलिस घटना की जांच कर रही है। स्थानीय लोग डायल-112 की लापरवाही को लेकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। उधर, नीतीश की मौत से परिवार और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

