Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यबिहारगया रिसोर्ट फायरिंग मामला,रंजन यादव ने आरोपों को बताया साजिश: गोलीबारी...

गया रिसोर्ट फायरिंग मामला,रंजन यादव ने आरोपों को बताया साजिश: गोलीबारी का वीडियो किया जारी, कहा- रिसोर्ट के संचालक ने खुद फोन कर बुलाया था – Gaya News




गया शहर के विष्णुपद थाना क्षेत्र स्थित जीएस रिसोर्ट में फायरिंग की घटना हुई। इस मामले में नामजद रंजन यादव ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है और इसे एक साजिश बताया है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें जानबूझकर फंसाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने फायरिंग का एक वीडियो भी जारी किया है। मीडिया से बात करते हुए रंजन यादव ने आरोप लगाया कि जीएस रिसोर्ट के संचालक ने सुनियोजित तरीके से फायरिंग और पथराव की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें फोन करके बुलाया गया और फिर साजिश के तहत दोषी ठहराया गया। रंजन यादव ने इस घटना से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है। रास्ता विवाद को लेकर पहले से ही तनाव रंजन यादव के अनुसार, जीएस रिसोर्ट और आसपास के क्षेत्र में रास्ता विवाद को लेकर पहले से ही तनाव था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वे पहले वरीय अधिकारियों और विष्णुपद थाना में लिखित शिकायत दे चुके थे, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उनका दावा है कि यदि समय रहते विवाद का समाधान हो जाता, तो यह घटना टाली जा सकती थी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इस साजिश में शंकर सिंह, उनका बेटा अंकित बजरंगी, मनीष सिंह और विक्की सिंह सहित अन्य लोगों को बुलाकर योजनाबद्ध तरीके से फायरिंग और पथराव कराया, ताकि पूरा दोष उन पर मढ़ा जा सके। रंजन यादव ने घटना के दौरान हुई गोलीबारी का एक वीडियो भी सार्वजनिक किया है, जिसे वे अपने दावे के समर्थन में प्रस्तुत कर रहे हैं। पूरे मामले की जांच की मांग रंजन यादव ने वरीय पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब वे विष्णुपद थाना में लिखित शिकायत देने पहुंचे, तो पुलिस ने उनका आवेदन लेने से इनकार कर दिया, जिससे उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद कम लग रही है। फिलहाल जीएस रिसॉर्ट फायरिंग मामले में पुलिस दोनों पक्षों के बयानों को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि उपलब्ध वीडियो फुटेज, सीसीटीवी और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद से इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है। दरअसल, बता दें कि विष्णुपद थाना इलाके में कल दिनदहाड़े फायरिंग हुई है। यहां जीएस रिसोर्ट को निशाना बनाकर गोली चलाई गई और पथराव किया गया। इसका कारण रास्ता का विवाद है। रिसोर्ट के संचालक का आरोप है कि इलाके के दबंग जबरन रास्ते की डिमांड कर रहे थे। रास्ता नहीं देने के बाद उन्होंने जानलेवा हमला किया है। 40 की संख्या में पहुंचे थे बदमाश आरोप है कि 40 की संख्या में पहुंचे उपद्रवियों ने रिसोर्ट को घेर लिया और पथराव शुरू कर दिया। रिसोर्ट मालिक ने कहा है कि हमलावरों ने 7 से 8 राउंड गोलियां चलाईं। इसके साथ ही रिसोर्ट परिसर की ओर जमकर पथराव भी किया गया। स्थानीय लोगों से लंबे समय से रास्ते को लेकर तनातनी चल रही थी। इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए। मौके पर मौजूद कर्मचारी और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। डीएसपी मनोज साह का कहना है कि रास्ते के विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। मामले में शामिल लोगों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments