Tuesday, May 26, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशगाजियाबाद में धमाके के साथ ट्रांसफार्मर फटा, 5 झुलसे: खोड़ा में...

गाजियाबाद में धमाके के साथ ट्रांसफार्मर फटा, 5 झुलसे: खोड़ा में जिस पर तेल पड़ा वही आग की चपेट में आया – Ghaziabad News


गाजियाबाद में दिल्ली से सटे खोड़ा इलाके में शुक्रवार को एक ट्रांसफार्मर तेज धमाके के साथ फट गया। जिसके बाद जैसे ही ट्रांसफार्मर का ऑयल दूर तक गिरा तो 5 लोग इसकी चपेट में आ गए। जिस पर गर्म तेल गिरा उसी के कपड़ों ने आग पकड़ ली। जिससे लोगों में चीखपुकार मच

.

ट्रांसफार्मर का तेल गिरते हुए युवक के कपड़ों में आग लग गई, चिल्लाते हुए भागता युवक।

आग लगने की वीडियो सामने आई

गाजियाबाद का खोड़ा इलाका दिल्ली बार्डर से नजदीक है। यहां राजीव विहार में शुक्रवार को एक ट्रांसफार्मर फट गया। जिसमें बताया गया कि करीब 500 मीटर तक आवाज सुनाई थी। ट्रांसफार्मर में बिजली का ऑयल होता है।

लाइट सप्लाई के समय ऑयल बहुत गर्म होता है, यह उबलती हुई हालत में रहता है। इस दौरान काफी दूर तक तेल के लोगों पर जा गिरा। इस घटना में 5 लोग चपेट में आए हैं। जहां आग से झुलसते हुए एक युवक की वीडियो भी सामने आई है। युवक चिल्लाते हुए दौड़ रहा है कपड़ों में आग लग रही है। जिसके बाद आसपास के लोगों ने कंबल डालकर आग बुचाई।

आग के बाद अफरा तफरी का माहौल।

आग के बाद अफरा तफरी का माहौल।

5 युवक झुलसे

SHO खोड़ा नरेश कुमार शर्मा ने बताया कि ट्रांसफार्मर फटने से यह हादसा हुआ है। जहां आग लगने से खोड़ा के राजीव विहार निवासी, कमलेश चौधरी, अभिनव, अजीत, अनिल और कमल चपेट में आए हैं। अचानक बिजली सप्लाई बंद हो गई, जिससे तेज आवाज हुई तो लोग डरकर सहम गए। कहीं बिजली का करंट की चपेट में न आ जाए। लोगों ने जेई, एसडीओ और एक्सईएन को सूचना दी। लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी देर से पहुंचे।

घायल अतुल ने पुलिस को बताया कि जोर की आवाज आई और अचानक ट्रांसफार्मर फट गया। अचानक जैसे ही तेल ऊपर गिरा तो कपड़ों में आग लग गई। जहां लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। इससे बाद में लाइनमैन ने बिजली सप्लाई कट कर दी। जिससे अफरा तफरी का माहौल बचा रहा।

जांच शुरू की गई

विद्युत निगम के एक्सईएन अमित सिंह ने बताया कि सिनेमा हाल परिसर के पास एक ट्रांसफार्मर रखा हुआ था। जहां बिजली चोरी रोकने के लिए सड़क पर यूनिट लगाई गई थी। इसी यूनिट के फटने से हादसा हुआ है। जांच में आया है कि यूनिट में ही ब्लास्ट हुआ है। जांच में आया कि आंतरिक फाल्ट से यूनिट फटी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments