कांवड़ियों की रुकने की व्यवस्था का जायजा लेते नगर आयुक्त विक्रमादित्य मलिक।
गाजियाबाद नगर निगम जहां कावड़ यात्रा को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने में तैयारी कर रहा है। वहीं नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक की नेतृत्व में 14वां भव्य कावड़ शिविर का आयोजन भी गाजियाबाद नगर निगम की तरफ से किया जा रहा है। नगर आयुक्त द्वारा निगम अ
.
हर साल लगाया जाता है कांवड़ शिविर
नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी 14वां विशाल भंडारा कावड़ शिविर का आयोजन गाजियाबाद नगर निगम द्वारा किया जा रहा है। कावड़ यात्रियों तथा श्रद्धालुओं के लिए विश्राम की व्यवस्था साइ मंदिर परिसर में की जाएगी, जिसके लिए लगभग 200 तख्त लगवाए जाएंगे।
बिजली के पोल पॉलिथीन से कवर किए जा रहे हैं।
जिन पर कालीन बिछाया जाएगा ताकि थके हुए कावड़ यात्री विश्राम कर सके व्यवस्था कराई जाएगी, प्रकाश व्यवस्था के बड़ी लिए तथा लड़ियां लगाई जाएगी। इसके अलावा पंखे कलरों की व्यवस्था भी की जाएगी। स्नान के लिए शौचालय की व्यवस्था तथा मोबाइल टॉयलेट भी लगाए जाएंगे 24 घंटे भोजन की व्यवस्था भी कराई जाएगी।
हर रोज 20 हजार कांवड़ियों के भोजन की व्यवस्था
लगभग 6 दिन में एक लाख से अधिक कावड़ यात्रियों के लिए व्यवस्था की योजना बनाई गई है। जिसमें हर रोज 20 हजार शिवभक्तों के भोजन की व्यवस्था का प्रबंध किया जा रहा है। निगम द्वारा आयोजित कावड़ शिविर में सफाई व्यवस्था का पूर्ण ध्यान रखा जाएगा।
इसके लिए नगर आयुक्त द्वारा निरीक्षण के दौरान टीम को निर्देश दिए गए सफाई के साथ-साथ सुरक्षा की दृष्टि से लाइट पोल पर फ्लेक्स लगाने के लिए भी कहा गया। अलग से कंट्रोल रूम बनाकर कैमरों की व्यवस्था करने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
महापौर सुनीता दयाल तथा नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक लगातार व्यवस्थाओं को देख रहे हैं। साईं मंदिर ट्रस्ट गाजियाबाद नगर निगम की ओर से मयूर गिरधर, चोब सिंह, विनोद त्यागी, विशाल, गौरव व अन्य शामिल रहे।