Wednesday, September 9, 2026
Homeराज्यबिहारगिरिराज सिंह ने जन्मदिन पर महाकाल मंदिर में विशेष पूजा: बेगूसराय...

गिरिराज सिंह ने जन्मदिन पर महाकाल मंदिर में विशेष पूजा: बेगूसराय में हवन-शिवचर्चा का आयोजन, जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन का वितरण – Begusarai News




बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जी के जन्मदिन पर आज खातोपुर स्थित महाकाल मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना, हवन और शिवचर्चा का आयोजन किया गया। बाबा भोलेनाथ से केंद्रीय मंत्री के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और निरंतर जनसेवा के लिए की प्रार्थना की गई। इसके साथ ही साईं की रसोई में जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। श्रद्धालुओं और उपस्थित कार्यकर्ताओं ने बाबा महाकाल का पूजन कर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक विधि-विधान के साथ हवन का आयोजन किया गया। हवन में कार्यकर्ताओं ने आहूति देकर गिरिराज सिंह के स्वस्थ, दीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना की। ‘गिरिराज सिंह के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा से जुड़े रहे’ वक्ताओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में भगवान शिव केवल आराध्य देव ही नहीं, बल्कि त्याग, तपस्या, करुणा, धैर्य और लोककल्याण के प्रतीक माने जाते हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा ने गिरिराज सिंह के सार्वजनिक जीवन और जनसेवा से जुड़े कार्यों का उल्लेख करते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि जन्मदिन का उत्सव के रूप में मनाने के बजाय धार्मिक अनुष्ठान और समाजहित की भावना के साथ मनाना हमारी सनातन परंपरा की विशेषता है। बेगूसराय के विकास एवं जनहित के लिए निरंतर सक्रिय रहने की कामना की गई। जिला उपाध्यक्ष सुमित सन्नी ने कहा कि गिरिराज सिंह बेगूसराय की जनता से निरंतर जुड़े रहने वाले जनप्रतिनिधि हैं। इस धार्मिक कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा भोलेनाथ से उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की मंगलकामना करना है। जिससे वे भविष्य में भी पूरी ऊर्जा के साथ क्षेत्र और राष्ट्र की सेवा करते रहें।
‘गिरिराज सिंह को जीवन में सफलता मिले’ जिला महामंत्री कुंदन भारती ने कहा कि लोगों ने भगवान महादेव से प्रार्थना की कि गिरिराज सिंह को जीवन में निरंतर सफलता मिले और वे देश और समाज के लिए इसी प्रकार समर्पित भाव से कार्य करते रहें। मृत्युंजय वीरेश ने कहा कि बेगूसराय के विकास, युवाओं के बेहतर भविष्य, क्षेत्र में रोजगार और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार व जनहित से जुड़े कार्यों को नई गति मिलने की भी कामना की गई। वरिष्ठ नेता कृष्ण मोहन पप्पू ने कहा कि पूरे कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments