Friday, April 10, 2026
Homeदेश'गुजराती में लिखा है पढ़‍िए'; संसद में राजनाथ सिंह को रोक क्या...

‘गुजराती में लिखा है पढ़‍िए’; संसद में राजनाथ सिंह को रोक क्या दिखाने लगे कांग्रेस के जयराम रमेश


Last Updated:

Rajnath Singh Jairam Ramesh: जयराम रमेश ने राजनाथ सिंह को मणिबेन पटेल की डायरी की प्रति दी और कहा कि इसमें नेहरू द्वारा बाबरी मस्जिद निर्माण की बात का कोई उल्लेख नहीं है, सिंह ने गुजराती न जानने की बात कही.

राजनाथ सिंह को पत्र दिखाते कांग्रेस नेता जयराम रमेश. (पीटीआई)

नई दिल्ली. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बृहस्पतिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को वल्लभभाई पटेल की पुत्री मणिबेन पटेल की गुजराती में लिखी डायरी की प्रविष्टियों की एक प्रति सौंपी और उन्हें बताया कि उनमें उनके इस दावे का कोई जिक्र नहीं है कि पंडित जवाहरलाल नेहरू सरकारी धन का उपयोग करके बाबरी मस्जिद का निर्माण कराना चाहते थे. संसद के मकर द्वार के बाहर रक्षा मंत्री के कार से उतरते ही रमेश ने उनसे मुलाकात की.

रमेश ने सिंह को बताया कि वह विशेष रूप से उनके लिए गुजराती में मणिबेन पटेल की डायरी प्रविष्टियां लाए हैं, जिस पर भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, “हमारे पास यह अंग्रेजी में है.” गुजराती में मूल डायरी प्रविष्टियों वाले कागजात एक पुस्तक में प्रकाशित हुए हैं. इसका हिंदी अनुवाद भी उन्हें सौंपते हुए रमेश ने उन्हें इसे पढ़ने के लिए कहा. सिंह ने जवाब दिया कि उन्हें गुजराती नहीं आती है.





Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments