Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यगुजरातगुजरात के वडोदरा में तनाव: सोशल मीडिया पोस्ट के विरोध में...

गुजरात के वडोदरा में तनाव: सोशल मीडिया पोस्ट के विरोध में देर रात सड़कों पर उतरे लोग, पथराव किया – Gujarat News


गुजरात के वडोदरा में शुक्रवार देर रात अल्पसंख्यक समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए। कुछ देर तक पथराव भी हुआ। इससे शहर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। जुरेईगढ़ी इलाके में अज्ञात व्यक्ति ने अ

.

घटना के फोटो:

विवादास्पद पोस्ट को लेकर देर रात बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतर आए।

बड़ी संख्या में लोग विरोध दर्ज कराने पुलिस थाने पहुंचे।

बड़ी संख्या में लोग विरोध दर्ज कराने पुलिस थाने पहुंचे।

कुछ लोगों ने इलाके में पत्थर भी फेंके।

कुछ लोगों ने इलाके में पत्थर भी फेंके।

स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की।

स्थिति तनावपूर्ण होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई की।

जुरेईगढ़ी इलाके में अलग अलग जगह पुलिस बल तैनात किया गया है।

जुरेईगढ़ी इलाके में अलग अलग जगह पुलिस बल तैनात किया गया है।

शनिवार को दिन में भी शहर में पुलिस बल तैनात है।

शनिवार को दिन में भी शहर में पुलिस बल तैनात है।

फिलहाल इलाके में शांति

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त लीना पाटिल ने कहा कि शहर थाना क्षेत्र में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली एक घटना हुई है। इसके बाद लोगों की भीड़ थाना क्षेत्र में आ गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस थानों और क्राइम ब्रांच की टीमों के पहुंचने के बाद मामला शांत हो गया है। फिलहाल इलाके में शांति है। अलग-अलग इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात है।

उन्होंने कहा कि अगर कोई भी सोशल मीडिया पर ऐसी कोई अफवाह फैलाता है या कोई आपत्तिजनक संदेश भेजकर किसी भी जगह का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

डीसीपी एंड्रयू मैकवान ने कहा कि कल रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। उस दौरान लोग अपना पक्ष रखने थाने आए थे। उन्हें समझाने की कोशिश की जा रही थी, तभी शहर के जुरेईगढ़ी इलाके में पथराव की घटना सामने आई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। उसके बाद पुलिस ने पूरे इलाके में तलाशी ली और फिर गश्त कर स्थिति को नियंत्रण में लिया।

इस घटना को लेकर अब तक 50 से ज़्यादा लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है।

आरोपी हिरासत में फिलहाल, कुल दो शिकायतें दर्ज की गई हैं, एक सोशल मीडिया पर एक विवादित पोस्ट को लेकर और दूसरी दंगा भड़काने के अपराध में। जिस व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया था, उसे हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने वीडियो के बारे में कुछ नहीं बताया।

गोधरा में भी थाने पर जमा हुई भीड़

गोधरा में थाने के बाहर जमा हुई भीड़।

गोधरा में थाने के बाहर जमा हुई भीड़।

गोधरा में पुलिस ने एक इन्फ्लुएंसर को सोशल मीडिया पर विवादित पोस्ट के मामले में थाने बुलाया था। इन्फ्लुएंसर ने उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो के वायरल होते ही बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर जमा हो गए। भीड़ ने हंगामा किया जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। शुरुआती जानकारी में पता चला है कि भीड़ ने पथराव भी किया। पुलिस को भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज करना पड़ा।

पंचमहल जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. हरेश दूधात ने कहा कि एक व्यक्ति है जो अक्सर सोशल मीडिया पर किसी न किसी तरह की पोस्ट वायरल करता रहता है। इसलिए इस नवरात्रि उत्सव के दौरान उसे यहां यह समझाने के लिए बुलाया गया था कि कानून व्यवस्था के चलते वह कोई वीडियो वायरल नहीं करे।

इसे लेकर लोगों को गलतफहमी हो गई और लोग थाने पहुंच गए। जब लोग उत्तेजित हो गए, तो पुलिस ने यहां लाठीचार्ज किया और सभी लोगों को भगा दिया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments