Wednesday, January 14, 2026
Homeराज्यगुजरातगुजरात में मकर संक्रांति, सीएम ने गांधीनगर में पतंग उड़ाई: गृहमंत्री...

गुजरात में मकर संक्रांति, सीएम ने गांधीनगर में पतंग उड़ाई: गृहमंत्री अमित शाह गांधीनगर के कई इलाकों में कार्यकर्ताओं के साथ पतंग उड़ाएंगे – Gujarat News


सीएम भूपेंद्र पटेल भी गांधीनगर में परिवार के साथ पतंगबाजी करते हुए।

गुजरात में मकर संक्रांति की धूम है। लोग सुबह से ही छतों पर जमा होकर पतंगबाजी का लुत्फ उठा रहे हैं। सुबह करीब 10 बजे सीएम भूपेंद्र पटेल भी गांधीनगर में परिवार के साथ पतंगबाजी का लुत्फ उठाते नजर आए।

.

वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी गुजरात में हैं। वे जगन्नाथ मंदिर में पूजा के बाद गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कई इलाकों में कार्यकर्ताओं के साथ पतंग उड़ाएंगे।

गुजरात में मकर संक्रांति सेलिब्रेशन की 5 तस्वीरें…

गृहमंत्री अमित शाह जगन्नाथ मंदिर में गो-पूजा करते हुए।

अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल में विदेशी मेहमान।

अहमदाबाद के साबरमती रिवरफ्रंट पर इंटरनेशनल काइट फेस्टिवल में विदेशी मेहमान।

सूरत में उंधियू-पूरी, जलेबी, भजिया की दुकानों पर लगी भीड़।

सूरत में उंधियू-पूरी, जलेबी, भजिया की दुकानों पर लगी भीड़।

वडोदरा में रिमोट कंट्रोल से उड़ने वाली पतंगें भी उड़ाई जा रही हैं।

वडोदरा में रिमोट कंट्रोल से उड़ने वाली पतंगें भी उड़ाई जा रही हैं।

राजकोट में के विराणी हाई स्कूल के 250 स्टूडेंट्स ने पतंग की एक विशाल आकृति बनाई।

राजकोट में के विराणी हाई स्कूल के 250 स्टूडेंट्स ने पतंग की एक विशाल आकृति बनाई।

गृहमंत्री नारणपुरा विधानसभा क्षेत्र में बिताएंगे पूरा दिन

गृहमंत्री शाह दोपहर करीब 12 बजे नारणपुरा में गुजरात आवास बोर्ड द्वारा पुनर्विकसित किए जा रहे सूर्य अपार्टमेंट सेक्शन-2 का उद्घाटन करेंगे।

फिर वे नारनपुरा क्षेत्र में खेल परिसर के पास स्थित अर्जुन ग्रीन फ्लैट्स में श्रमिकों और स्थानीय लोगों के साथ पतंग उड़ाएंगे।

दोपहर 3:15 बजे अखबारनगर मिर्ची ग्राउंड के ओपल अपार्टमेंट में पतंग उड़ाएंगे और दोपहर 3:45 बजे नवावडाज अभिषेक अपार्टमेंट में स्थानीय लोगों के साथ पतंग उड़ाएंगे।

————-

गुजरात में मकर संक्रांति से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

अहमदाबाद में पतंगबाजी के लिए छतों का किराया 1.5 लाख:पतंगें, खाना-पीना भी साथ; जितनी ज्यादा ऊंची छत, उतना ज्यादा किराया

मकर संक्रांति पर अहमदाबाद में ‘टेरेस टूरिज्म’ के ट्रेंड में तेजी आई है। इस साल भी अहमदाबाद के पोल, खाडिया और रायपुर इलाकों में सभी ऊंची छतें बुक हो चुकी हैं। छतों का किराया 20 हजार से डेढ़ लाख रुपए तक पहुंच गया है। इस मौके पर दिव्य भास्कर ने अहमदाबाद के इन इलाके में स्थानीय लोगों से बात की। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments