Tuesday, September 15, 2026
Homeराज्यगुजरातगुजरात में 25 से अधिक छात्रों का यौन शोषण: प्रिंसिपल-मकान मालिक...

गुजरात में 25 से अधिक छात्रों का यौन शोषण: प्रिंसिपल-मकान मालिक को जेल भेजा गया, सीसीटीवी फुटेज सामने आने का बाद हुई कार्रवाई – Gujarat News


जूनागढ़ जिले के भेसाण तालुका स्थित एक निजी स्कूल में 20 से 25 बच्चों के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया था। इस आरोप में गिरफ्तार किए गए संस्थान के प्रिंसिपल केवल बाबूभाई लखणोत्रा और मकान मालिक हीरेन रमेशभाई जोशी की पुलिस रिमांड खत्म हो गई। इस

.

पुलिस ने विसावदर कोर्ट में दोनों की पांच दिन की रिमांड मांगी थी। बाद में कोर्ट ने ढाई दिन की रिमांड मंजूर कर की थी। रिमांड के दौरान पुलिस ने स्कूल में हुई घटना की विस्तृत जांच की। डीवाईएसपी हितेश धांधलिया ने बताया कि रिमांड के दौरान आरोपियों से हर पहलू से पूछताछ की गई। दोनों पर लगे आरोपों की पुष्टि के लिए छात्रों के बयान लिए गए और स्कूल के सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर जब्त कर उसकी जांच की गई।

कुछ बच्चों के खुलासा करने के बाद स्कूल के सीसीटीवी चेक किए गए थे। फुटेज में भी छात्रों के साछ छेड़छाड़ का बात सच साबित हुई। इसके बाद भेसाण के पास एक निजी संस्था के ट्रस्टी ललितभाई पोपटभाई सावलिया ने विसावदर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद ही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

प्रिंसिपल केवल बाबूभाई लखणोत्रा और मकान मालिक हीरेन रमेशभाई जोशी

सीसीटीवी में कैद हुई दोनों की करतूत आरोपियों के खिलाफ छात्रों के इस खुलासे के बाद जिला शिक्षा अधिकारी की टीम ने छात्रावास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में प्रिंसिपल छात्रों के बेड के पास जाते हुए दिखाई दे रह है। वह लड़कों के बेड पर जाकर उनको गले लगाते और कंबल ओढ़कर सोते हुए भी दिखाई दे रहा है। प्रिंसिपल केवल लखनोत्रा ​​और शिक्षक हीरेन जोशी को निलंबित कर दिया गया है।

प्रिंसिपल-मकान मालिक आधी रात को कमरे में बुलाते थे दिव्य भास्कर की टीम ने संकुल के कुछ छात्रों से बात की। उन्होंने बताया कि पिछले कई दिनों से प्रिंसिपल और टीचर (मकान मालिक भी) उन्हें देर रात कमरे में बुलाकर कपड़े उतरवाते और अश्लील हरकतें करते थे। एक छात्र ने बताया कि इस संस्थान की 20 से 25 छात्रों के साथ ऐसी घटना हो चुकी है।

समिति सदस्य पुनर्वदास बापू ने घटना की निंदा की मां अमर संकुल के समिति सदस्य पुनर्वदास बापू ने कहा कि यह घटना हमारे लिए भी शर्मनाक है। इसमें कोई समझौता नहीं किया जाएगा। दोषियों को कड़ी सजा मिले, इसके लिए हरसंभव कार्रवाई की जाएगी। संस्था में बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहे, इसके लिए हम जरूरी बदलाव करेंगे।

अभिभावकों ने शिकायत दर्ज नहीं करवाई भेंसन के पीआई आरबी गढ़वी ने कहा कि अभिभावक आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने से इनकार कर रहे हैं। अभिभावकों को डर है कि इससे बच्चों के भविष्य पर असर होगा। पुलिस ने अभिभावकों को समझाने का प्रयास किया है। हालांकि, ट्रस्ट ने ही प्रिंसिपल और शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments