Saturday, April 11, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशगोंडा में चार्ज लेने के बाद DM का एक्शन मोड: कलेक्ट्रेट...

गोंडा में चार्ज लेने के बाद DM का एक्शन मोड: कलेक्ट्रेट के सभी कार्यालयों का निरीक्षण, बाढ़ चौकियों और तटबंधों पर कैमरे लगाने के निर्देश – Gonda News


गोंडा2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

डीएम ने कलेक्ट्रेट के सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया।

गोंडा की नवागत जिला अधिकारी प्रियंका निरंजन चार्ज लेने के बाद ही एक्शन मोड में आ गई हैं। उन्होंने आज कलेक्ट्रेट के सभी कार्यालयों का अधिकारियों के साथ खुद पैदल चलकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण केदौरान डीएम निरंजन ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने के निर्देश दिए।

उन्होंने फाइलों के उचित रखरखाव पर भी जोर दिया कहा की फाइलों का सही से रख रखाव किया जाए किसी भी कार्यालय में फाइलों के रखरखाव को लेकर अव्यवस्था न हो। डीएम ने कार्यालय के आसपास और बाहर साफ-सफाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने लापरवाह कर्मचारियों को कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

डीएम ने कलेक्ट्रेट के सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया।

डीएम ने कलेक्ट्रेट के सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया।

डीएम ने कलेक्ट्रेट के सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया।

डीएम ने कलेक्ट्रेट के सभी कार्यालयों का निरीक्षण किया।

डीएम ने स्पष्ट किया कि लापरवाही करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद जिलाधिकारी आपदा विभाग कार्यालय पहुंचीं। वहां उन्होंने 24 घंटे घाघरा नदी के जलस्तर की निगरानी करने के निर्देश दिए। डीएम ने तटबंधों की सीसीटीवी कैमरे से हो रही निगरानी का भी गहनता से अवलोकन किया।

बढ़ते जलस्तर को लेकर निगरानी के निर्देश प्रियंका निरंजन ने आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव को सभी बाढ़ चौकियों और तटबंधों पर कैमरे लगवाने के निर्देश दिए। इससे यहां से वहां की सीधी निगरानी की जा सकेगी। उन्होंने आपदा विशेषज्ञ को सोशल मीडिया और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर चल रही खबरों का भी संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा है। डीएम ने कहा कि शासन के मंशा अनुरूप सभी कर्मचारी गोंडा में काम करें फरियादियों को न्याय मिले शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हो यह मेरी पहली प्राथमिकता है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments