Thursday, April 16, 2026
Homeराज्यबिहारगोपालगंज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम: सांसद-डीएम ने हरी झंडी दिखाकर...

गोपालगंज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम: सांसद-डीएम ने हरी झंडी दिखाकर वाहन रवाना किया, नियम पालन और हेलमेट-सिट बेल्ट पर जोर – Gopalganj News


प्रतिज्ञा में यातायात नियमों का पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग, तेज गति से वाहन चलाने से बचाव तथा नशे की हालत में गाड़ी न चलाने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जोर दिया गया।

गोपालगंज जिला समाहरणालय परिसर में सड़क सुरक्षा को लेकर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन और जिलाधिकारी सह सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष पवन कुमार सिन्हा ने की।

.

इस अवसर पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और आम जनता को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सभी उपस्थित पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने सामूहिक रूप से सड़क सुरक्षा की प्रतिज्ञा ली। इस प्रतिज्ञा में यातायात नियमों का पालन, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग, तेज गति से वाहन चलाने से बचाव तथा नशे की हालत में गाड़ी न चलाने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जोर दिया गया।

जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने सड़क सुरक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए संचालित जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन और जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा ने सड़क सुरक्षा के प्रचार-प्रसार के लिए संचालित जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर आम लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करेगा।

सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं सांसद डॉ. सुमन ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए जनभागीदारी को अत्यंत आवश्यक बताया। वहीं, जिला पदाधिकारी सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक को इसके प्रति सजग और जिम्मेदार बनना होगा।

सुरक्षा समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त कुमार निशांत विवेक, अपर समाहर्ता राजेश्वरी पाण्डेय, अनुमंडल पदाधिकारी गोपालगंज अनिल कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी शशि शेखरम सहित जिला सड़क सुरक्षा समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments