Sunday, September 13, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशगोरखपुर में पूर्व डिप्टी मेयर को सोशल मीडिया पर धमकी: छवि...

गोरखपुर में पूर्व डिप्टी मेयर को सोशल मीडिया पर धमकी: छवि खराब करने और मारने का आरोप, दर्ज हुआ FIR – Gorakhpur News




गोरखपुर के शाहपुर के राप्तीनगर निवासी पूर्व उपसभापति एवं पार्षद प्रतिनिधि बृजेश सिंह उर्फ छोटू की शिकायत पर शाहपुर पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए बृजेश सिंह की छवि खराब करने का प्रयास किया और उन्हें धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
राजनीतिक द्वेष के चलते पोस्ट करने का आरोप
बृजेश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बरगदवा के विकास नगर जप्ती टोला निवासी रजत चौधरी सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ लगातार दुष्प्रचार कर रहे हैं। रजत चौधरी पूर्व पार्षद जनार्दन चौधरी के बेटे हैं। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि राजनीतिक द्वेष के चलते उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट की गई।
इंस्टाग्राम पर धमकी देने का आरोप
तहरीर के मुताबिक, रजत चौधरी ने इंस्टाग्राम पर बृजेश सिंह के खिलाफ एक पोस्ट की। इसमें कथित तौर पर उन्हें दो थप्पड़ में जमीन पर सुलाने की धमकी दी गई। बृजेश सिंह ने इस पोस्ट को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि इस तरह की पोस्ट से उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
कई बार रह चुके हैं पार्षद और उपसभापति
बृजेश सिंह नगर निगम में कई बार पार्षद और उपसभापति रह चुके हैं। वर्तमान में उनकी पत्नी नगर निगम की उपसभापति होने के साथ ही राप्तीनगर की पार्षद हैं।
इसी राजनीतिक पृष्ठभूमि को देखते हुए सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट को लेकर शिकायत की गई है।
पुलिस ने शुरू की जांच
शाहपुर पुलिस ने बृजेश सिंह की तहरीर के आधार पर आरोपी रजत चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट, उसमें इस्तेमाल की गई भाषा और कथित धमकी से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments