गोरखपुर के खजनी थाना क्षेत्र के सरयां तिवारी गांव में स्थित पुण्यहवां पोखरे में डूबने से 27 वर्षीय युवक मिथुन चौहान की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार, युवक शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे पोखरे में नहाने गया था। नहाते समय अचानक संतुलन बिगड़ने से वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक को पोखरे से बाहर निकाला। उन्होंने प्राथमिक उपचार देने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृत्यु की पुष्टि के लिए उसे स्थानीय डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। ग्राम प्रधान पुष्पा देवी त्रिपाठी के प्रतिनिधि एडवोकेट धरणीधर राम त्रिपाठी ने घटना की सूचना खजनी थाने को दी। सूचना पर पहुंची खजनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी भेज दिया। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक मिथुन चौहान मूल रूप से हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के रामपुर गरथौली गांव का निवासी था। वह बचपन से ही अपनी मां और भाई के साथ सरयां तिवारी गांव में अपने मामा बेचन पुत्र सहदेव के साथ रहता था। लगभग डेढ़ वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। ग्रामीण बताते हैं कि मिथुन मजदूरी करके आजीविका चलाता था और नशे का आदी था। हादसे के बाद मृतक के परिवार में पत्नी, मां और भाई का रो-रोकर बुरा हाल था।
Source link
गोरखपुर में पोखरे में डूबने से युवक की मौत: नहाते समय संतुलन बिगड़ने से गहरे पानी जाने से हादसा, डेढ़ साल पहले हुई थी शादी – Khajni News
RELATED ARTICLES

