Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशग्रामीण का सीएम से आग्रह: 4 साल से खड़ंजा नहीं लगा,...

ग्रामीण का सीएम से आग्रह: 4 साल से खड़ंजा नहीं लगा, प्रधान पर लापरवाही का आरोप – Jaunpur News


जौनपुर3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जौनपुर के गौराबादशाहपुर क्षेत्र में स्थित पौनी हसनपुर गांव के निवासी सुभाष शुक्ला ने मुख्य मार्ग से अपने मोहल्ले तक खड़ंजा लगवाने की मांग की है। उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर मुख्यमंत्री को आवेदन भेजा है।

शुक्ला का कहना है कि उनके मोहल्ले तक जाने का रास्ता कच्चा है। पिछले 4 वर्षों से वे ग्राम प्रधान और ब्लॉक कर्मचारियों से खड़ंजा लगवाने की मांग कर रहे हैं। खड़ंजा स्वीकृत हो जाने के बावजूद ग्राम प्रधान ने अभी तक काम शुरू नहीं करवाया है। शुक्ला ने ग्राम प्रधान पर विकास कार्यों में घोर लापरवाही का आरोप भी लगाया है।

मामले में बीडीओ मुफ्तीगंज अस्मिता सेन ने बताया कि प्रार्थना पत्र उनके पास पहुंच गया है। जांच के लिए एडीओ पंचायत रजनीश पाण्डेय को नियुक्त किया गया है। जांच रिपोर्ट जल्द ही उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments