ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर पुलिस और अभिसूचना इकाई ने ड्रग्स तस्करी के आरोप में मंगलवार को एक महिला सहित दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 1.07 किलोग्राम सफेद पाउडर (ड्रग्स) बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये बताई जा रही है। सूरजपुर थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि पुलिस और अभिसूचना इकाई ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। मैनुअल इंटेलिजेंस और गोपनीय सूचना के आधार पर ग्राम भूड़ा में स्टेडियम के सामने बने एक मकान से इन आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान साबी जोएल (उम्र लगभग 32 वर्ष) पुत्र साबी नेल्सन निवासी केमरून और नाइजीरिया निवासी अमादा लतीफा (उम्र लगभग 33 वर्ष) पुत्री अमादा के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 1.07 किलोग्राम सफेद पाउडर (ड्रग्स), चार मोबाइल फोन, दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू, एक काला बैग और चार पैकेट पॉलीथिन (पैकिंग सामग्री) बरामद की है। बरामद ड्रग्स की अनुमानित कीमत 20 लाख रुपये है। आरोपियों से पासपोर्ट के संबंध में पूछताछ की गई, लेकिन उन्होंने मौके पर कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया। अभिसूचना इकाई संबंधित दूतावासों को इस मामले की जानकारी दे रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ये आरोपी फरवरी में बेंगलुरु आए थे और उसके बाद ग्रेटर नोएडा पहुंचे थे।
Source link
ग्रेटर नोएडा-20 लाख की ड्रग्स के साथ 2 विदेशी गिरफ्तार: महिला भी शामिल, 1.07 किलो सफेद पाउडर बरामद; पासपोर्ट नहीं दिखा सके – Noida (Gautambudh Nagar) News
RELATED ARTICLES

