Monday, December 1, 2025
Homeराज्यमध्यप्रदेशग्वालियर में मंत्री नारायण सिंह के वाहन पर पत्थर फेंका: पायलट...

ग्वालियर में मंत्री नारायण सिंह के वाहन पर पत्थर फेंका: पायलट वाहन आगे निकल गया था, नशेड़ी ने आकर कर दिया पथराव – Gwalior News


प्रदेश सरकार के मंत्री नारायण सिंह के वाहन पर पथराव।

ग्वालियर में प्रदेश सरकार के मंत्री नारायण सिंह कुशवाह के वाहन पर एक नशेड़ी ने पथराव कर दिया है। इसे मंत्री की सुरक्षा में चूक माना जा रहा है। असल में मंत्री कुशवाह का पायलट वाहन आगे निकल गया था, जिस कारण एक नशेड़ी सामने आया और मंत्री के वाहन पर पत्थर

.

हालांकि घटना में मंत्री जी को कोई चोट नहीं आई है। घटना माधवगंज क्षेत्र में शुक्रवार की है। पुलिस ने तत्काल नशेड़ी को पकड़ लिया है, लेकिन उसके द्वारा सोची समझी साजिश नहीं थी, इसलिए उसके खिलाफ शांति भंग करने पर धारा 151 के तहत कार्रवाई की गई है। प्रदेश सरकार के मंत्री व ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से विधायक नारायण सिंह कुशवाह एक कार्यक्रम में शामिल होने वार्ड क्रमांक 52 के सावरकर कॉलोनी गए थे, जब वह वहां से लौट रहे थे तो माधवगंज इलाके में उनका पायलट वाहन आगे निकल गया, जबकि मंत्री श्री कुशवाह का वाहन पीछे रह गया। बीच में गेप आने पर एक नशेड़ी सुनील सिकरवार बीच में आ गया और उसने एक पत्थर उछाल दिया, जो मंत्री नारायण कुशवाह के वाहन में लगा है। किस्मत रही कि पथराव में किसी को भी कोई चोट नहीं आई है। नशेड़ी और कोई हरकत कर पाता उससे पहले ही पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर माधौगंज थाना पहुंचाया है। पत्थर फेंकने वाला काफी नशे में था, उसे खुद याद नहीं था कि उसने क्या किया है। यही कारण है कि मंत्री या उनके गार्ड की तरफ से भी उस पर कोई एक्शन लेने FIR नहीं कराई गई है। जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांति भंग करने पर धारा 151 के तहत मामला दर्ज किया है। प्रदेश सरकार के मंत्री नारायण सिंह कुशवाह का कहना है-

वह वार्ड 52 सावरकर कॉलोनी से लौट रहे थे। तभी पायलट वाहन आगे निकल गया। उसी दौरान नशे की हालत में युवक ने पथराव कर दिया। यह लापरवाही है, पुलिस ने आरोपी को पकड़कर कार्रवाई की है।

QuoteImage

माधौगंज थाना प्रभारी दिव्या तिवारी का कहना है-

QuoteImage

एक नशेड़ी ने मंत्री जी के काफिले में घुसकर शांति भंग करने का प्रयास किया था। जिस पर उसके खिलाफ शांति भंग करने का मामला दर्ज किया गया है।

QuoteImage



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments