Last Updated:
Sweet Corn Chaat Recipe: सर्दियों में कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने का मन है, तो घर पर बनाएं स्वीट कॉर्न चाट बोकारो के शेफ देवाशीष ने बटर, प्याज, टमाटर और चाट मसाले से तैयार होने वाली इस आसान रेसिपी को बनाने का तरीका बताया है. इसे खाने के बाद आप दोबारा खाने को मजबूर हो जाएंगे.
बोकारो: सर्दियों के मौसम में अगर आप कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने का मन बना रहे हैं, तो स्वीट कॉर्न चाट एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है. इसके लिए ज्यादा सामग्री की भी जरूरत नहीं पड़ती है. इसे नाश्ते के अलावा शाम की हल्की भूख मिटाने के लिए भी खाया जा सकता है ऐसे में बोकारो के शेफ देवाशीष ने स्वीट कॉर्न चाट बनाने की आसान रेसिपी साझा की है. आइये जानते हैं इसके बारे में.
जानें स्वीट कॉर्न की रेसिपी
शेफ देवाशीष ने बताया कि स्वीट कॉर्न चाट बनाने के लिए पहले स्वीट कॉर्न को अच्छी तरह उबाल लेना चाहिए. जब कॉर्न अच्छी तरह पक जाए, तो उसे पानी से निकालकर अलग रख लें. इसके बाद एक पैन में थोड़ा सा बटर डालकर गर्म करें और उसमें उबले हुए स्वीट कॉर्न डाल दें. अब इसमें स्वादानुसार नमक और चाट मसाला मिलाएं. इसके बाद बारीक कटे हुए प्याज, टमाटर और उबले हुए मटर डालकर सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें और आखिर में ऊपर से नींबू का रस डालने से चाट का स्वाद और भी बढ़ जाता है. इस तरह कुछ ही मिनटों में आपकी स्वादिष्ट और चटपटी स्वीट कॉर्न चाट तैयार हो जाएगी.
इस डिश को आप अपने स्वाद के अनुसार इसमें हरी मिर्च, हरा धनिया और थोड़ा सा काला नमक भी मिला सकते हैं और सर्दियों में गर्मागर्म स्वीट कॉर्न चाट का आनंद उठा सकते हैं.
हरी मिर्च और प्याज ऊपर जरूर डालें
शेफ देवाशीष के अनुसार, स्वीट कॉर्न चाट को सबसे पहले स्वीट कॉर्न को अच्छी तरह उबालकर पानी से निकाल लें. अब एक पैन में थोड़ा बटर गर्म करें और उसमें उबले हुए कॉर्न डालें. जहां स्वादानुसार नमक और चाट मसाला मिलाएं. इसके बाद बारीक कटे प्याज, टमाटर और उबले मटर डालकर अच्छी तरह मिला लें. आखिर में नींबू का रस डालें, जिससे चाट का स्वाद खट्टा-चटपटा हो जाएगा. आप चाहें तो इसमें हरी मिर्च, हरा धनिया और काला नमक भी मिला सकते हैं. सर्दियों में गर्मागर्म स्वीट कॉर्न चाट स्वादिष्ट और झटपट तैयार होने वाला स्नैक है.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से Hindi.News18.com<…

