FOOD RECIPE : छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है, क्योंकि यहां धान की फसल सबसे ज्यादा बोई जाती है. इसी कारण छत्तीसगढ़ में चावल के सेवन अधिक तो करते ही हैं इसके साथ ही चावल और चावल आटे से कई प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं. इसी की अंतर्गत आज हम आपको चावल आटे से बनने वाले व्यंजन सलादी घुसका के बनाने के बारे में बताएंगे.
छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध व्यंजन घुसका रोटी जो चावल आटे से बनता है, वैसे ही सलादी घुसका बनाया जाता है. जिसको चावल आटे के साथ प्याज, टमाटर, धनिया, हरी मिर्च, हल्दी, जीरा, नमक डालकर बनाया जाता जिसको खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है.
सलादी घुसका बनाने की विधि
• सलादी धुसका रोटी बनाने के लिए सबसे पहले प्याज, टमाटर, और धनिया को बारीक काटकर रख ले, आप चाहे तो इसमें बारीक हरी मिर्च भी काटकर रख सकते है.
• उसके बाद एक बर्तन में चावल आटा ले उसमें अब स्वादनुसार नमक डालें उसके बाद हल्दी पाउडर, जीरा और मसाला पाउडर डालें अब उसके बाद बारीक कटे हुए प्याज, टमाटर, धनिया को ऊपर में डालें.
• अब उसके बाद इस चावल आटे में थोड़ा थोड़ा पानी डालकर इन सभी को एक साथ अच्छे से मिलाते जाए ध्यान से की ये ज्यादा गिला ना हो और न ही ज्यादा सुखा हो, इस तरह से मिलाए कि तवा में डालने के लिए लोई बन जाए.
•अब के बाद गैस चालू करके तवा रखे तवा गर्म होने के बाद उसमे तेल लगाएं उसके बाद चावल आटे की हल्की गीली लोई को हाथ से लेकर तवे में डाले और तवे में गोल हल्की मोती आकार में फैला दे. उसके बाद ऊपर से ढक्कन से ढक दे और हल्की आंच में सिकने दे.
• अब 05 से 07 मिनट होने के बाद ढक्कन निकालकर रोटी के ऊपर तेल लगाएं और रोटी को पलट दे उसके बाद दूसरी तरफ भी सिकने दे फिर दोनो तरफ हल्की हल्की सिक जाने के बाद आपका छत्तीसगढ़ की स्वादिष्ट सलादी धुसका रोटी तैयार हो गई इसें आप टमाटर की चटनी या सब्जी के साथ मजे लेकर खा सकते है.
• इस सलादी घुसका रोटी की खास बात यह है कि इसे आप बिना किसी सब्जी या चटनी के भी मजे लेकर खा सकते है, क्योंकि इसमें पहले से चटपटा प्याज, टमाटर धनिया, हल्दी मसाला अब डाला हुआ है.

