Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशचित्रकूट में नाम के आगे सिंह लिखने पर हत्या: पीड़ित की...

चित्रकूट में नाम के आगे सिंह लिखने पर हत्या: पीड़ित की नाबालिग बेटी से छेड़छाड़, सपा ने की 50 लाख मुआवजे की मांग – Chitrakoot News


जितेंद्र कुमार | चित्रकूट5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चित्रकूट के पिपरौंद गांव में 11 जून को खंगार समाज के शिरोमणि सिंह की हत्या कर दी गई। नाम के आगे सिंह लिखने के विवाद में दबंगों ने उनकी पिटाई की। आरोपियों ने मृतक की नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की और उसके बाल पकड़कर घसीटा।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी का प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिला। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने तहरीर में बदलाव कर मामले को हल्का दिखाने का प्रयास किया। मुख्य आरोपी अभी फरार है और परिवार को जान से मारने की धमकियां दे रहा है।

सपा प्रतिनिधिमंडल ने सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही परिवार को शस्त्र लाइसेंस, 50 लाख की आर्थिक मदद, परिवार के सभी बेटों को आवास और एक सरकारी नौकरी की मांग रखी है। प्रतिनिधिमंडल जल्द ही जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान से मिलकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगा।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments