Tuesday, September 8, 2026
Homeफूडचॉकलेट जैसा दिखता है ये खास गुड़, सौंठ-सौंफ और मरीच का स्वाद...

चॉकलेट जैसा दिखता है ये खास गुड़, सौंठ-सौंफ और मरीच का स्वाद बनाता है इसे खास


होमफोटोलाइफ़फूड

चॉकलेट जैसा दिखता है ये खास गुड़, सौंठ-सौंफ और मरीच का स्वाद बनाता है इसे खास

Last Updated:

मिर्जापुर: गुड़ तो आपने कई तरह का खाया होगा, लेकिन क्या आपने कभी सौंठ, सौंफ, मरीच और मुलेठी से तैयार गुड़ चखा है? मिर्जापुर में पारंपरिक तरीके से तैयार किया जा रहा यह खास गुड़ अपने अनोखे स्वाद और चॉकलेट जैसे रूप की वजह से लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.

मिर्जापुर: गुड़ का नाम सुनते ही अक्सर मुंह में मिठास घुल जाती है. आमतौर पर लोग गुड़ को खाना खाने के बाद या पानी के साथ खाते हैं, लेकिन मिर्जापुर में तैयार किया जा रहा एक खास तरह का गुड़ अपने स्वाद और बनाने के अनोखे तरीके की वजह से चर्चा में है. इस गुड़ को पारंपरिक आयुर्वेदिक पद्धति से तैयार किया जाता है. इसमें गुड़ के साथ सौंठ, सौंफ, मरीच और मुलेठी जैसी चीजें मिलाई जाती हैं. चॉकलेट की तरह दिखने वाला यह गुड़ स्वाद में भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है.

नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने लोकल 18 को बताया कि इस खास गुड़ को उनकी ओर से तैयार कराया जाता है. इसमें गुड़ के साथ सौंठ, सौंफ, मरीच और मुलेठी मिलाई जाती है. उनका कहना है कि इसका उद्देश्य मिठास के साथ पारंपरिक सामग्री को लोगों तक पहुंचाना है. चॉकलेट की तरह तैयार किए जाने की वजह से इसे खाना भी आसान है और इसका स्वाद लोगों को काफी पसंद आता है.

श्याम सुंदर केसरी के मुताबिक, इस खास गुड़ को तैयार करने का विचार उन्हें सोनभद्र के आदिवासी इलाकों से मिला. उन्होंने बताया कि वह पहले कई बार सांसद रामचन्द्र के साथ सोनभद्र के आदिवासी क्षेत्रों में जाते थे. वहां उन्होंने लोगों को इस तरह का गुड़ खाते देखा और उसका स्वाद भी लिया. इसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों से इस गुड़ को तैयार करने की विधि और इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री के बारे में जानकारी ली.

Add News18 as
Preferred Source on Google

उन्होंने बताया कि आदिवासी समाज जिस पारंपरिक तरीके से गुड़ तैयार करता था, उसी पद्धति को अपनाकर यहां भी इसे तैयार कराया जा रहा है. इसमें सौंठ, सौंफ, मरीच और मुलेठी जैसी सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है.

श्याम सुंदर केसरी का कहना है कि इस गुड़ में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को पारंपरिक तौर पर स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है. वहीं, गुड़ अपने स्वाद और मिठास के लिए जाना जाता है. इसी वजह से यह सामान्य गुड़ से थोड़ा अलग अनुभव देता है. चॉकलेट के आकार में तैयार होने के कारण बच्चों से लेकर बड़ों तक इसे खाने में रुचि दिखा रहे हैं.

उन्होंने इसके स्वाद को लेकर कहा कि जब किसी चीज को पूरे भाव से तैयार किया जाता है तो उसका स्वाद अपने आप बेहतर हो जाता है. उनका मानना है कि महिलाओं के हाथों से तैयार किए गए खाने में विशेष स्वाद होता है और यही भाव इस गुड़ को तैयार करने में भी दिखाई देता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments