Sunday, April 12, 2026
Homeराज्यउत्तरप्रदेशछठ पर्व की तैयारियां शुरू: अमहट घाट पर कुआनो नदी किनारे...

छठ पर्व की तैयारियां शुरू: अमहट घाट पर कुआनो नदी किनारे बन रही हैं बेदियां – Basti News


राज प्रकाश | बस्ती2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बस्ती में सूर्य उपासना के महापर्व छठ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इस वर्ष यह पर्व 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा। बस्ती शहर और ग्रामीण इलाकों में श्रद्धालु घाटों की साफ-सफाई और पूजन स्थल बनाने में जुट गए हैं। अमहट घाट पर कुआनो नदी के किनारे मिट्टी की बेदियां बननी शुरू हो गई हैं।सुबह से ही महिलाएं और युवा मिलकर पूजा स्थलों की व्यवस्था में लगे हैं।

कुछ लोग बेदियों का निर्माण कर रहे हैं, जबकि अन्य घाटों की सफाई और मिट्टी को समतल करने का काम कर रहे हैं। इसका उद्देश्य व्रती महिलाओं को अर्घ्य के दौरान किसी भी असुविधा से बचाना है।नगर पालिका ने अमहट घाट सहित अन्य प्रमुख घाटों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के इंतजाम शुरू कर दिए हैं।

कुआनो नदी के जलस्तर पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि पर्व के दौरान कोई समस्या उत्पन्न न हो।चार दिनों तक चलने वाला यह पर्व नहाय-खाय के साथ शुरू होकर उषा अर्घ्य के साथ संपन्न होगा। श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ घाटों को तैयार करने में लगे हैं।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments