वाराणसी में श्रीकृष्ण की कल्कि अवतार की झांकी की डिमांड। सफेद घोड़े पर न्याय की तलवार के साथ सवार हैं भगवान कृष्ण।
धर्म की नगरी काशी में जन्माष्टमी के पर्व की तैयारियां जोरों से चल रही हैं। आज रात में जब शुभ मुहूर्त में भगवान श्रीकृष्ण का जन्म होगा तो पूरा काशी मथुरा जैसा प्रतीत होगा। वहीं इस वर्ष घरों में लोगों की झांकियों में भगवान की कल्कि अवतार की झांकी की धू
.
धर्म की रक्षा के लिए कल्कि अवतार में नजर आएंगे भगवान श्रीकृष्ण।
आकर्षक थीम वाली झांकियां लोग कर रहे पसंद
दुर्गाकुंड में स्थित दुकानों में कल्कि अवतार में श्रीकृष्ण की झांकियां बिक रही हैं। जिन्हे लोग पसंद कर रहे हैं। दुकानदार गणेश पटेल ने बताया – इस वर्ष अलग और आकर्षक थीम वाली झांकियों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। पहले लोग जन्माष्टमी पर घर में खुद झांकी तैयार करने के लिए सजावटी सामान खरीदते थे और उसे बनाने में काफी समय लगाते थे। अब समय की कमी के चलते लोग मेहनत और समय बचाने के लिए बाजार से बनी-बनाई झांकियां खरीदना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। रेडीमेड झांकी को घर ले जाकर आसानी से सजाया जा सकता है।
कल्कि अवतार वाली झांकी की डिमांड
गणेश ने बताया – कल्कि रूप भगवान विष्णु का 10वां और अंतिम अवतार है। शास्त्रों के अनुसार जब कलियुग में पाप, अधर्म, झूठ और अत्याचार चरम पर होगा, तब धर्म की स्थापना के लिए भगवान विष्णु कल्कि के रूप में अवतार लेंगे। इस वर्ष कल्कि अवतार की झांकी की डिमांड है और लोग उसे ले भी जा रहे हैं। काली अवतारा जब होगा तब धर्म की स्थापना होगी। इस झांकी के माध्यम से समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। ताकि लोग झूठ-फरेब से बचें और धर्म के प्रति मजबूती से जुड़ें। इस बार कन्हा ने अपने बाल रूप को त्याग कर, श्वेत अश्व पर सवार, हाथों में न्याय की चमकती तलवार लिए कल्कि का रूप धारण किया है।

दुकानदार गणेश पटेल ने बताया – लोगों में आकर्षक झांकियों की डिमांड।
उन्होंने बताया कि, भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप, जन्म प्रसंग और उनकी विभिन्न लीलाओं के साथ ही अलग-अलग धार्मिक अवधारणाओं पर आधारित झांकियां भी उपलब्ध हैं। इनमें भगवान कृष्ण के कल्कि अवतार की झांकी लोगों के लिए खास आकर्षण बनी हुई है।

