Friday, April 10, 2026
Homeराज्यमध्यप्रदेशजबलपुर के पाटन में खूनी संघर्ष, महिला की हत्या: पुरानी रंजिश...

जबलपुर के पाटन में खूनी संघर्ष, महिला की हत्या: पुरानी रंजिश में भिड़े दो परिवार, जमकर चले लाठी-डंडे, 4 से ज्यादा घायल – Jabalpur News


पिपरिया गांव में परिवारिक रंजिश से खूनी संघर्ष।

जबलपुर से करीब 35 किलोमीटर दूर ग्राम मड पिपरिया गांव में एक ही समाज के दो पक्ष इस कदर भिड़े कि, दोनों तरफ से जमकर लाठी, डंडे और हथियार चले, इस खूनी संघर्ष में एक ही परिवार के 6 लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए तो वही एक महिला की हत्या कर दी गई।

.

घटना देर रात करीब साढ़े 12 बजे की है, जब छह माह पहले हुए विवाद को लेकर लोधी समाज के लोग आमने-सामने आ गए, जिसके बाद जमकर विवाद हुआ। हालात ऐसे बन गए कि लड़ाई देखकर लोगों ने अपने-अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए।

विवाद की जानकारी मिलते ही पाटन पुलिस मौके पर पहुंची, पर तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ हत्या और मारपीट का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

पिपरिया गांव में दो पक्ष में दोनों तरफ से जमकर लाठी, डंडे और हथियार चले।

ऐसे हुई विवाद की शुरुआत

पाटन थाना के ग्राम मड पिपरिया गांव में भागवत सिंह और गिरन सिंह का परिवार रहता है। दोनों ही परिवार के सदस्य खेती किया करते है। करीब 7 माह पहले भागवत सिंह के बेटे दशरथ सिंह का गिरन के बेटे भारत से गांव में विवाद हुआ था। दोनों के बीच जमकर मारपीट भी हुई थी, तभी से दोनों परिवारों में रंजिश चली आ रही थी। गुरुवार की रात अचानक ही दोनों परिवार आमने-सामने आ गए।

प्रत्यक्षदर्शी दुर्गेश लोधी ने बताया कि, गांव में लगुन थी, जिसमें शामिल होने के लिए हमारे परिवार के भारत, जीवन सिंह, कालू सिंह और अन्य लोग पहुंचे हुए थे। वहीं पर भगवत सिंह का बेटा दशरथ सिंह गाली गलौज करते हुए चला गया। कुछ देर बाद उसे समझाने के लिए दुर्गेश जब उनके घर पहुंचा, तो भागवत सिंह, दशरथ और अन्नू लोधी, रवि लोधी, दीपक, ब्रजेश और दिनेश के साथ मिलकर लाठी से हमला कर दिया, इस दौरान धारदार हथियार भी निकाल लाए।

घायल अस्पताल में भर्ती हैं जबकि आरोपी फरार हैं।

घायल अस्पताल में भर्ती हैं जबकि आरोपी फरार हैं।

महिला आई बचाव मेंमार डाला

भगवत सिंह के परिवार वाले जब दुर्गेश पर हमला कर रहे थे, इस दौरान उसे बचाने के लिए गिरन सिंह, भारत, जीवन सिंह, कालू सिंह और प्रीति बाई मौके पर पहुंच गई। आरोपियों ने उन पर भी ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वारदात के बीच प्रीति सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके साथ मौजूद अन्य लोग बुरी तरह से जख्मी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए पहले पाटन स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां हालत गंभीर होने के कारण देर रात मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

गांव में खूनी संघर्षपुलिस पहुंची

देर रात गांव में विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया है, यह जानकारी जैसे ही पाटन थाना पुलिस को लगी तो एसडीओपी लोकेश डाबर के साथ थाने से टीम मौके पर पहुंची, जहां पर कि घायलों को इलाज के लिए तुरंत ही पाटन स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्रीति बाई के शव का पंचनामा करवाने के बाद पीएम के लिए भेज दिया गया।

आज शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम होगा। एसडीओपी लोकेश डाबर का कहना है की पुरानी रंजिश के चलते दोनों पक्षों के बीच में विवाद हुआ था। इस घटना में चार से अधिक लोग घायल हुए हैं जबकि एक महिला की मौत हो गई है। सभी आरोपी अभी फरार हैं, जिनको तलाश किया जा रहा है, जल्द ही सभी पुलिस गिरफ्त में होंगे।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments