Monday, November 3, 2025
Homeराज्यमध्यप्रदेशजबलपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: 6 महीने पहले हुई थी...

जबलपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत: 6 महीने पहले हुई थी शादी, फंदे पर मिला शव; परिजनों ने ससुराल पर हत्या का आरोप लगाया – Jabalpur News


जबलपुर के कटंगी थाना क्षेत्र के चरगवां में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान सुधा लोधी के रूप में हुई है, जिसकी शादी लगभग 6 महीने पहले वीरेंद्र ठाकुर से हुई थी।

.

सुधा के परिवार ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कम दहेज लाने के कारण शादी के बाद से ही सुधा को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। सुधा के चाचा जागेश्वर सिंह ने बताया कि 6 मार्च 2025 को सुधा की शादी चरगवां निवासी वीरेंद्र ठाकुर से हुई थी। शादी के कुछ ही दिनों बाद से ससुराल वालों ने सुधा को परेशान करना शुरू कर दिया।

नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है।

लगभग 20 दिन पहले सुधा अपने मायके पाटन चली गई थी, जहां वह करीब 15 दिनों तक रही। दो दिन पहले ही वह अपने ससुराल वापस लौटी थी। इसके कुछ समय बाद सुधा की मौत की सूचना परिजनों को मिली।

सुधा के परिवार ने शव संदिग्ध अवस्था में पाया। उनका आरोप है कि सुधा की हत्या करके उसके शव को फांसी पर लटकाया गया, ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके। परिवार ने तुरंत कटंगी थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने नवविवाहिता की मौत के मामले को गंभीरता से लिया है। कटंगी पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया और मर्ग कायम कर लिया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच में दोषी पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments