Sunday, July 20, 2025
Homeराज्यबिहारजमीनी विवाद में तेजाब हमले का शिकार बुजुर्ग की मौत: गोपालगंज...

जमीनी विवाद में तेजाब हमले का शिकार बुजुर्ग की मौत: गोपालगंज में 8 महीने बाद तोड़ा दम, दोनों आंखें और चेहरा हुआ था जख्मी – Gopalganj News



गोपालगंज के जादोपुर थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद में तेजाब से हमला किए जाने के 8 महीने बाद बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान जादोपुर दुखहरन गांव निवासी रामेश्वर प्रसाद (65) के रूप में हुई है। घटना 18 अक्टूबर 2024 की है। रामेश्वर अपने दरवाजे पर सो र

.

इसी दौरान दो बाइक सवार बदमाशों ने उन पर तेजाब फेंक दिया और फरार हो गए। हमले में उनकी दोनों आंखें और चेहरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।

9 महीने बाद तोड़ा दम

पहले उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से डॉक्टरों ने स्थिति नाजुक देखकर पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। हाल ही में उन्हें घर लाया गया था। देर रात अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें फिर से सदर अस्पताल ले गए। वहीं इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

2 आरोपी गिरफ्तार

जादोपुर थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद परिजनों के बयान के आधार पर दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया था। दोनों अभी भी न्यायिक हिरासत में हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments