विधानसभा चुनाव 2025 के बीच जमुई में शुक्रवार को बीजेपी की प्रचार गाड़ी पर कुछ युवकों ने तोड़फोड़ किया। इस दौरान प्रचार गाड़ी पर लगे बैनर को लाठी से फाड़ दिया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना बरहट प्रखंड के भालुका इलाके की
.
वीडियो में एक युवक डंडा लेकर गाड़ी के पीछे दौड़ता हुआ नजर आ रहा है, जबकि बैकग्राउंड में लालू प्रसाद यादव के गाने को एडिट कर चलाया गया है।
प्रचार गाड़ी के पीछे दौर रहा युवक।
श्रेयसी सिंह ने फेसबुक पर वीडियो जारी कर दी प्रतिक्रिया
इस घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार, भालुका क्षेत्र यादव बहुल इलाका है। वीडियो में “ओनली राजद लवर लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। इस वायरल वीडियो पर जमुई से बीजेपी प्रत्याशी श्रेयसी सिंह ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर वीडियो साझा करते हुए लिखा, “क्या यही बिहार की राजनीति का चेहरा है?
क्या 20 साल पुराने शासनकाल की याद दिलाई जा रही है? क्या सड़क नहीं है,पानी नहीं है,शिक्षा नहीं है,या पुल नहीं है,गलत व्यवहार आपको जनता परिणाम देने को तैयार है।
यूजर्स कर रहे कमेंट
वहीं, सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई यूजर्स ने इसे लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बताया है, जबकि कुछ ने इसे राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का परिणाम कहा है। एक यूजर नीलेश कुमार इसे दुखद बताया है,वही का यूजर राजा बाबू ने प्रतिक्रिया दी है कि 14 तारीख को पता चल जाएगा।
वहीं यूजर त्रिपुरी सिंह इसे जंगल राज की पहचान बता रहे हैं। वही कई लोगों ने इस वीडियो फेसबुक पर शेयर करके अपनी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

