Thursday, April 16, 2026
Homeराज्यबिहारजमुई में महिलाओं का प्रदर्शन, जीविका पर आरोप: मुख्यमंत्री महिला रोजगार...

जमुई में महिलाओं का प्रदर्शन, जीविका पर आरोप: मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ न मिलने पर चुनाव में जवाब देने की चेतावनी – Jamui News


जमुई के गिद्धौर में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत मिलने वाली 10-10 हजार रुपये की राशि न मिलने से नाराज पतसंडा पंचायत के वार्ड संख्या 1 की महिलाओं ने शनिवार को प्रदर्शन किया। दर्जनों महिलाएं गिद्धौर प्रखंड मुख्यालय पहुंचीं और जीविका विभाग तथा

.

प्रदर्शनकारी महिलाओं, जिनमें राखी सिंह, सोनी देवी, अन्नू सिंह, क्रांति देवी और बेबी देवी शामिल थीं, ने बताया कि उन्होंने दो महीने पहले जीविका कर्मी के माध्यम से योजना के लिए आवेदन किया था। हालांकि, अब तक उनके खातों में राशि नहीं आई है।

कई महिलाएं योजना से वंचित

महिलाओं ने आरोप लगाया कि जीविका कर्मी जानबूझकर वार्ड 1 की महिलाओं को योजना के लाभ से वंचित रख रहे हैं, जबकि अन्य वार्डों की महिलाओं के खातों में राशि भेज दी गई है। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें जल्द ही योजना की राशि नहीं मिली, तो वे आगामी विधानसभा चुनाव में मतदान के माध्यम से इसका जवाब देंगी।

इस प्रदर्शन में पूजा सिंह, शोभा देवी, बिंदु देवी, करिश्मा देवी, माधुरी देवी और देवयानी सिंह सहित कई अन्य महिलाएं भी शामिल थीं। इस मामले पर जीविका कार्यालय गिद्धौर के समन्वयक राजीव रंजन ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने बताया कि पात्र महिलाओं को रोजगार शुरू करने के लिए पहली किस्त के रूप में 10-10 हजार रुपए भेजे जा रहे हैं।

राजीव रंजन ने यह भी कहा कि विभागीय प्रक्रिया जारी है और जल्द ही शेष पात्र महिलाओं के खातों में भी राशि हस्तांतरित कर दी जाएगी।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments