सामूहिक योगाभ्यास और जुम्बा डांस भी हुआ।
आयुष मंत्रालय और राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान, जयपुर की ओर से 21 जून को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जंतर-मंतर पर योग संगम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के भारतीय और विदेशी छात्र हिस्सा लेंगे।
.
इस आयोजन से पहले संस्थान ने गुरुवार को सुबह 5:30 बजे ‘रन फॉर योगा’ का आयोजन किया। यह दौड़ राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान से शुरू होकर बड़ी चौपड़ होते हुए संस्थान में समाप्त हुई। इस दौरान संस्थान में सामूहिक योगाभ्यास और जुम्बा डांस भी हुआ। कार्यक्रम में संस्थान के चिकित्सक, शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी शामिल हुए।
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है।
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रो. संजीव शर्मा ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है। यह जीवन का दर्शन है और समग्र स्वास्थ्य का मार्ग है। योग बंधन कार्यक्रम में श्रीलंका, ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका से विशेष पर्यवेक्षक आएंगे।
विशाखापट्टनम में होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम में संस्थान के 12 देशों के छात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ योग करेंगे। यह आयोजन भारत की योग परंपरा को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने का माध्यम बनेगा।

गुरुवार को सुबह 5:30 बजे ‘रन फॉर योगा’ का आयोजन किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए योग विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. दुर्गावती देवी ने कहा- योग जीवन जीने की एक शैली है, जो अनुशासन, संतुलन और आत्मचिंतन सिखाती है। इस महोत्सव के माध्यम से हम युवा पीढ़ी को योग के मूल सिद्धांतों से जोड़ने और उन्हें स्वस्थ समाज के निर्माण में भागीदार बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
इस आयोजन में योग विशेषज्ञ, देश-विदेश से आए गणमान्य अतिथि, मीडिया प्रतिनिधि, आमजन के साथ राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के चिकित्सक, शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे।