Tuesday, April 14, 2026
Homeदेशजय-वीरू के जैसी है भारत और जापान की दोस्ती, यकीन न हों...

जय-वीरू के जैसी है भारत और जापान की दोस्ती, यकीन न हों तो ये 5 प्वॉइंट देख लें


Agency:एजेंसियां

Last Updated:

India Japan Relations: भारत और जापान की दोस्ती को नया मुकाम देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टोक्यो की यात्रा पर हैं. एशिया के इन दो देशों की दोस्ती ‘शोले’ फिल्म के जय और वीरू सरीखी है.

जय-वीरू के जैसी है भारत और जापान की दोस्ती, यकीन न हों तो ये 5 प्वॉइंट देख लेंकनाडा में G7 समिट के दौरान जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा से मुखातिब पीएम नरेंद्र मोदी. (File Photo)
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान की यात्रा पर हैं. ये दौरा सिर्फ दो बड़े नेताओं के बीच होने वाली औपचारिक मुलाकात भर नहीं है. भारत और जापान की दोस्ती ‘जय-वीरू’ जैसी हैं. दोनों देश लोकतंत्र, तकनीक और अर्थव्यवस्था के क्षेत्र में गहरी साझेदारी कर रहे हैं. टोक्यो में होने वाला 15वां भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन इस रिश्ते को और मजबूत करेगा. मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के बीच QUAD से लेकर बुलेट ट्रेन तक कई अहम मुद्दों पर बातचीत होगी. साथ ही, व्यापार और तकनीक के नए दरवाजे खुलेंगे. आइए देखें, कैसे ये दौरा दोनों देशों की दोस्ती को नई ऊंचाई पर ले जाएगा.

1. QUAD: हिंद-प्रशांत में दोस्ती की ताकत

  • भारत और जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया के साथ QUAD में मिलकर काम कर रहे हैं. इसका मकसद हिंद-प्रशांत में शांति और स्थिरता बनाए रखना है. स्वास्थ्य, सप्लाई चेन और नई तकनीकों में भी QUAD अहम भूमिका निभा रहा है.
2. रक्षा सहयोग: सुरक्षा का नया अध्याय

  • दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग अब और गहरा हो रहा है. हाल ही में रक्षा मंत्रियों की बैठक में तकनीक साझा करने और नौसेना सहयोग पर बात हुई. भारतीय नौसेना और जापानी मरीन सेल्फ-डिफेंस फोर्स जहाजों की मरम्मत और तकनीक में सहयोग की तैयारी कर रहे हैं.
  • मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल प्रोजेक्ट पर काम तेजी से चल रहा है. जापान इस प्रोजेक्ट में ₹88,000 करोड़ का निवेश कर रहा है. नई E10 बुलेट ट्रेनें 320 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी. भविष्य में ये ट्रेनें ड्राइवरलेस भी हो सकती हैं.
4. कारोबार और निवेश: जापान का बड़ा दांव

  • जापान ने भारत में अगले 10 साल में $68 अरब निवेश का ऐलान किया है. यह पैसा मोबिलिटी, एआई, सेमीकंडक्टर और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में लगेगा. इससे भारत में नए रोजगार और कारोबार के मौके बढ़ेंगे.

5. टेक्नोलॉजी और स्टार्टअप्स: भविष्य की उड़ान

  • भारत और जापान मिलकर सेमीकंडक्टर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर काम कर रहे हैं. दोनों देशों के स्टार्टअप्स के बीच सहयोग बढ़ रहा है. जापान ने कहा है कि वह भारतीय युवाओं को तकनीक और चिप मैन्युफैक्चरिंग में ज्यादा मौके देगा.
पीएम मोदी का जापान दौरा भारत-जापान रिश्तों का नया पड़ाव है. रक्षा, बुलेट ट्रेन, निवेश, QUAD और तकनीक… हर क्षेत्र में दोनों देश कदम से कदम मिला रहे हैं. ये दोस्ती वाकई जय-वीरू जैसी है, जो आने वाले वक्त में और गहरी होगी.

authorimg

Deepak Verma

Deepak Verma is a journalist currently employed as Deputy News Editor in News18 Hindi (Digital). Born and brought up in Lucknow, Deepak’s journey began with print media and soon transitioned towards digital. He…और पढ़ें

Deepak Verma is a journalist currently employed as Deputy News Editor in News18 Hindi (Digital). Born and brought up in Lucknow, Deepak’s journey began with print media and soon transitioned towards digital. He… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homenation

जय-वीरू के जैसी है भारत और जापान की दोस्ती, यकीन न हों तो ये 5 प्वॉइंट देख लें



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments