Sunday, May 31, 2026
Homeराज्यबिहारजश्न से गुलजार रहीं वाणावर की वादियां - Saharsa News

जश्न से गुलजार रहीं वाणावर की वादियां – Saharsa News




नए साल की सुबह ठंड व कोहरे के बावजूद उत्साह भारी पड़ता दिखा। सुबह में लगभग नौ बजे तक वाहनो की रफ्तार कोहरे से पूरी तरह कुंद पड़ी रही। शीतलहर की वजह से सुबह ग्यारह बजे तक बाजारों की रौनक कम रही। बुधवार की रात जैसे ही बारह बजा जगह-जगह धूम-धड़कों से युवाओं ने स्वागत किया। पटाखों की आवाज से रात का सन्नाटा कुछ मिनटों के लिए भंग होता दिखा। कई जगहों पर उत्साही युवाओं ने रात में डिस्को व भांगड़ा कर नए वर्ष का स्वागत किया। लोग सोशल मीडिया पर रात बारह बजे से ही अपने सगे संबंधियों व शुभ चिंतकों को शुभकामना संदेश भेजने का सिलसिला शुरू कर दिया। हालांकि शहर के प्रमुख देवी देवताओं के मंदिरों में लोगों की पूजा के साथ नए वर्ष का पवित्रता के साथ स्वागत करने का उत्साह सुबह से ही बरकरार रहा। सुबह नौ बजे के बाद शहर के प्रमुख पिकनिक स्पॉट पर लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। शहर के एरोड्रम के मैदान, गौरक्षणी बागीचा, देवी मंदिर, गांधी मैदान स्थित गांधी पार्क सहित कई अन्य स्थानो पर लोग पिकनिक के लिए परिवार के सहित आनंद लेते दिखे। गैस चूल्हे व बर्तन के साथ कई लोगों ने खुले आसमान में खाना बनाकर सामूहिक रूप से उसका आनंद लिया।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments