Thursday, April 9, 2026
Homeराज्यबिहारजहानाबाद में कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर: दो युवक...

जहानाबाद में कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर: दो युवक घायल, एक की हालत गंभीर; सेरथुआ ओवरब्रिज के पास हादसा – Jehanabad News




जहानाबाद में सड़क हादसों का सिलसिला जारी है। ताजा घटना सेरथुआ ओवरब्रिज के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पीछे से बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। जिससे दोनों घायल हो गए। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो चालक मौके से फरार हो गया। कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मारी जानकारी के अनुसार, दोनों युवक जहानाबाद से अपने घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज गति स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत हाईवे एम्बुलेंस को सूचना दी और दोनों घायलों को सदर अस्पताल, जहानाबाद पहुंचाया। एक युवक की हालत गंभीर, पटना पीएमसीएच रेफर घायलों की पहचान मखदुमपुर थाना क्षेत्र के मुरगियाचक निवासी अंकित कुमार और मेन ढिबरा निवासी अनुज कुमार के रूप में हुई है। डॉक्टरों ने अंकित कुमार की हालत गंभीर बताई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना स्थित पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। अनुज कुमार की स्थिति खतरे से बाहर है और उनका इलाज सदर अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार स्कॉर्पियो और उसके चालक की तलाश में आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। गौरतलब है कि जहानाबाद में हाईवे बनने के बाद से सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। तेज रफ्तार, लापरवाही से वाहन चलाना और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी इन हादसों के प्रमुख कारण माने जा रहे हैं। अक्सर देखा जाता है कि चारपहिया वाहन चालक तेज गति से ओवरटेक करते हैं, जिससे बाइक सवारों को गंभीर जोखिम का सामना करना पड़ता है। लोगों ने पुलिस से की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग स्थानीय लोगों का कहना है कि न तो वाहन चालक सीट बेल्ट का पालन कर रहे हैं और न ही बाइक सवार हेलमेट पहन रहे हैं, जिससे हादसों की गंभीरता बढ़ जाती है। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। फिलहाल, पुलिस फरार वाहन चालक की तलाश में जुटी है और मामले की गहन जांच जारी है।



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments