Wednesday, June 3, 2026
Homeविदेशजापान में मोदी ने बुलेट ट्रेन का सफर किया: इसे चलाने...

जापान में मोदी ने बुलेट ट्रेन का सफर किया: इसे चलाने की ट्रेनिंग ले रहे भारतीय ड्राइवरों से मिले; SCO समिट के लिए चीन रवाना


टोक्यो1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

PM मोदी शनिवार को जापान की एडवांस E10 बुलेट ट्रेन देखने पहुंचे।

PM मोदी शनिवार को जापान दौरे के दूसरे दिन एडवांस बुलेट ट्रेन E10 देखने मियागी प्रांत के सेंडाई पहुंचे। यहां उनके साथ जापान के PM शिगेरू इशिबा भी मौजूद थे।

दोनों नेताओं ने ट्रेन में सफर भी किया। इस दौरान उन्होंने भारत के ट्रेन ड्राइवरों से मुलाकात भी की। इन्हें जापान का ईस्टर्न रेलवे ट्रेनिंग दे रहा है। ये भारत में चलने वाली बुलेट ट्रेनों को चलाएंगे।

सेंडाई पहुंचने पर स्थानीय लोगों और भारतीय समुदाय ने उनका स्वागत किया। लोग हाथों में झंडे लेकर ‘जापान में आपका स्वागत है, मोदी सैन!’ के नारे लगा रहे थे।

इससे पहले मोदी ने शुक्रवार को 15वें भारत-जापान समिट में हिस्सा लिया। इस दौरान दोनों देशों में 150 समझौते हुए। जापानी PM ने भारत में अगले 10 साल में 6 लाख करोड़ रुपए निवेश की बात कही।

जापान के बाद मोदी अब चीन के दौरे पर रवाना हो गए हैं। वे रविवार को SCO समिट में शामिल होंगे। इसके अलावा मोदी चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग और रूसी राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात करेंगे।

PM मोदी के जापान दौरे की तस्वीरें…

मोदी और इशिबा E-10 ट्रेन देखने सेंडाई पहुंचे। यह जापान की एडवांस बुलेट ट्रेन है, जिसे विकसित किया जा रहा है।

मोदी और इशिबा E-10 ट्रेन देखने सेंडाई पहुंचे। यह जापान की एडवांस बुलेट ट्रेन है, जिसे विकसित किया जा रहा है।

मोदी ने PM इशिबा के साथ बुलेट ट्रेन के सफर की यह तस्वीर एक्स पर पोस्ट की है।

मोदी ने PM इशिबा के साथ बुलेट ट्रेन के सफर की यह तस्वीर एक्स पर पोस्ट की है।

तस्वीर बुलेट ट्रेन में बैठे मोदी और इशिबा की है, जिसमें वो लोको पायलट कैबिन में नजर आ रहे हैं।

तस्वीर बुलेट ट्रेन में बैठे मोदी और इशिबा की है, जिसमें वो लोको पायलट कैबिन में नजर आ रहे हैं।

तस्वीर जापान में बुलेट ट्रेनों को चलाने की ट्रेनिंग ले रहे भारत के लोको पायलटों की है। इनके साथ PM मोदी ने फोटो खिंचाई।

तस्वीर जापान में बुलेट ट्रेनों को चलाने की ट्रेनिंग ले रहे भारत के लोको पायलटों की है। इनके साथ PM मोदी ने फोटो खिंचाई।

सेंडाई में स्थानीय लोगों ने मोदी का स्वागत किया। इस दौरान पीएम उनका अभिवादन करते नजर आए।

सेंडाई में स्थानीय लोगों ने मोदी का स्वागत किया। इस दौरान पीएम उनका अभिवादन करते नजर आए।

मोदी के जापान दौरे के अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…

अपडेट्स

07:01 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी जापान से चीन के लिए रवाना हुए

07:00 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी ने जापान की जनता को धन्यवाद दिया

पीएम मोदी ने X पर पोस्ट कर लिखा कि लोगों को फायदा पहुंचाने वाले नतीजों के लिए ये दौरा याद रखा जाएगा। उन्होंने गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए जापान की जनता और प्रधानमंत्री इशिबा का धन्यवाद दिया।

06:46 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी ने X पर चिप फैक्ट्री के दौरे की तस्वीरें पोस्ट कीं

06:27 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी ने सेमीकंडक्टर चिप फैक्ट्री का दौरा किया

मोदी ने सेंडाई में सेमीकंडक्टर चिप बनाने वाली फैक्ट्री टोक्यो इलेक्ट्रॉन लिमिटेड का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ जापानी प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा भी थे।

06:16 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी ने उद्योग जगत के लोगों से मुलाकात की

मोदी ने जापान के कई अहम लोगों से मुलाकात की। इसमें राजनीति, उद्योग, टेक्नोलॉजी और शिक्षा जगत के अधिकारियों के साथ बैठक की।

इसमें मियागी प्रान्त के गवर्नर मुराई, JR ईस्ट (जापान रेलवे ईस्ट कंपनी) के चेयरमैन फुकाजावा, टोक्यो इलेक्ट्रॉन (जापान की बड़ी टेक्नोलॉजी और सेमीकंडक्टर कंपनी) के प्रेसिडेंट कावाई और तोहोकू यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट तोमुनागा थे।

05:58 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

2030 तक बनकर तैयार हो जाएगी E10 बुलेट ट्रेन

यह ट्रेन 2030 तक बनकर तैयार हो जाएगी। इसकी टॉप स्पीड 400 किमी/घंटा होगी। जापान और भारत इस एडवांस बुलेट ट्रेन को एक साथ पटरी पर उतारने की तैयारी में हैं।

भारत में इन्हें मुंबई से अहमदाबाद के बीच बन रहे हाई स्पीड रेड कॉरिडोर पर चलाया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक जापान सरकार भारत को 2 बुलेट ट्रेन (E3 और E5) भी गिफ्ट करेगी।

05:39 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

इशिबा के साथ लंच करने पहुंचे मोदी

प्रधानमंत्री मोदी, जापान के पीएम इशिबा के साथ लंच करने पहुंचे। इस लंच को मियागी प्रांत के गवर्नर मुराई ने आयोजित किया।

प्रधानमंत्री मोदी, जापान के पीएम इशिबा के साथ लंच करने पहुंचे। इस लंच को मियागी प्रांत के गवर्नर मुराई ने आयोजित किया।

05:25 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

सेमीकंडक्टर प्लांट का दौरा करेंगे मोदी

बुलेट ट्रेन फैक्ट्री के बाद मोदी सेमीकंडक्टर प्लांट का दौरा करेंगे। यह सेमीकंडक्टर प्लांट ताइवान की पावरचिप सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कॉर्पोरेशन (PSMC), जापान की SBI होल्डिंग्स और बाकी जापानी कंपनियों की पार्टनरशिप से बनाया जा रहा है। इसका नाम जापान सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी (JSMC) है।

05:08 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

जापान की बुलेट ट्रेन के बारे में जानिए

04:35 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

सेंडाई में स्थानीय लोगों ने मोदी का स्वागत किया

04:20 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

सेंडाई में मोदी के बुलेट ट्रेन में सफर का वीडियो

04:16 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी ने बुलेट ट्रेन में सफर की तस्वीरें शेयर कीं

04:07 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी सेंडई पहुंचे

04:06 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

मोदी ने टोक्यो में 16 प्रांतों के गवर्नरों से मुलाकात की

मोदी ने आज सुबह टोक्यो में जापान के 16 प्रांतों के गवर्नरों से मुलाकात की। इसमें भारत-जापान के बीच राज्य-प्रांत साझेदारी को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने X पर पोस्ट कर बताया कि राज्य-प्रांत साझेदारी पहल के तहत प्रौद्योगिकी, नवाचार, निवेश, कौशल, स्टार्टअप्स और SMEs में सहयोग पर चर्चा हुई।

04:05 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

भारत के बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में मदद कर रहा जापान

भारत बुलेट ट्रेन के लिए मुंबई और अहमदाबाद के बीच देश का पहला हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बना रहा है। इस प्रोजेक्ट में जापान, भारत की मदद कर रहा है।

2017 में जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे और PM मोदी ने अहमदाबाद से इस प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। इसकी कुल लागत 1.08 लाख करोड़ रुपए है।

मुबंई-अहमदाबाद रूट पर बुलेट ट्रेन की अधिकतम स्पीड 350 किमी/घंटा होगी। दोनों शहरों के बीच 508 किमी की दूरी है, जो करीब 3 घंटे में पूरी होगी। फिलहाल इस दूरी को तय करने में 5 से 8 घंटे लग जाते हैं।

04:03 AM30 अगस्त 2025

  • कॉपी लिंक

भारत-जापान में 7 बड़ा करार

————————————–

मोदी के जापान दौरे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

टोक्यो के पुजारी ने मोदी को दारुमा गुड़िया गिफ्ट की:VIDEO, मोदी के स्वागत में जापानी महिलाओं का भरतनाट्यम, गायत्री मंत्र और राजस्थानी भजन सुनाया

PM मोदी को टोक्यो के प्रसिद्ध शोरिनजन दारुमा जी मंदिर पहुंचे। वहां के मुख्य पुजारी ने PM मोदी को खास डॉल भेंट की। दारुमा एक पारंपरिक जापानी गुड़िया है। दारुमा को भाग्यशाली ताबीज के रूप में भी जाना जाता है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

जापान के रॉकेट से लॉन्च होगा चंद्रयान-5:भारत-जापान मिलकर चांद के दक्षिणी ध्रुव की स्टडी करेंगे; PM मोदी की मौजूदगी में समझौता

PM मोदी शुक्रवार को 2 दिन के जापान दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने टोक्यो में आयोजित 15वें भारत-जापान समिट में हिस्सा लिया। समिट में मोदी और जापानी PM इशिबा की मौजूदगी में कई MoU एक्सचेंज किए गए। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments